CG News: गोंदिया-पटना के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, 6 नवंबर से शुरुआत, रायपुर-बिलासपुर समेत 9 स्टेशनों पर ठहराव
CG News: दीपावली और छठ पर्व के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा की सुविधा देने के लिए गोंदिया और पटना के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा. यह ट्रेन दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरे लगाएगी, रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 08895 गोंदिया-पटना पूजा स्पेशल 6 से 20 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को गोंदिया से रवाना होगी. वहीं, गाड़ी संख्या 08896 पटना-गोंदिया पूजा स्पेशल 7 से 21 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को पटना से चलेगी.

छत्तीसगढ़ के इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
इस ट्रेन का ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा और रायगढ़ स्टेशनों पर दिया गया है. इसके अलावा ट्रेन झारसुगुड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, मूरी और बोकारो स्टील सिटी सहित अन्य स्टेशनों से होकर गुजरेगी, गाड़ी संख्या 08895 गोंदिया-पटना पूजा स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे गोंदिया से रवाना होगी. यह ट्रेन दोपहर 1:26 बजे डोंगरगढ़, 1:50 बजे राजनांदगांव, 2:45 बजे दुर्ग और 3:35 बजे रायपुर पहुंचेगी. इसके बाद शाम 4:30 बजे भाटापारा, 6 बजे बिलासपुर, 7 बजे चांपा और रात 8:10 बजे रायगढ़ पहुंचेगी.

अगले दिन शाम 4:30 बजे पहुंचेगी पटना
गोंदिया से रवाना होने के बाद ट्रेन रात 9:45 बजे झारसुगुड़ा और 11:05 बजे राउरकेला पहुंचेगी. अगले दिन रात 2:10 बजे हटिया, 2:30 बजे रांची, 3:43 बजे मूरी और सुबह 5:05 बजे बोकारो स्टील सिटी पहुंचेगी. इसके बाद दोपहर 3:38 बजे राजेंद्र नगर टर्मिनल पहुंचकर शाम 4:30 बजे पटना स्टेशन पहुंचेगी, वापसी में गाड़ी संख्या 08896 पटना-गोंदिया पूजा स्पेशल प्रत्येक शनिवार को शाम 6:10 बजे पटना से रवाना होगी. यह शाम 6:18 बजे राजेंद्र नगर टर्मिनल और रात 8:45 बजे किऊल पहुंचेगी. इसके बाद अगले दिन सुबह 8:05 बजे रांची, 8:30 बजे हटिया और 11:40 बजे राउरकेला पहुंचेगी.

रायगढ़ से गोंदिया तक का सफर
वापसी में ट्रेन दोपहर 1:58 बजे झारसुगुड़ा, 3:28 बजे रायगढ़ और शाम 4:38 बजे चांपा पहुंचेगी. इसके बाद शाम 6:50 बजे बिलासपुर, 7:40 बजे भाटापारा और रात 9:50 बजे रायपुर पहुंचेगी. ट्रेन रात 11:20 बजे दुर्ग और 11:41 बजे राजनांदगांव पहुंचेगी. तीसरे दिन रात 12:15 बजे डोंगरगढ़ पहुंचने के बाद सुबह 3 बजे गोंदिया स्टेशन पहुंचेगी, रेलवे की इस पहल से दीपावली और छठ पर्व के दौरान गोंदिया, छत्तीसगढ़ और पटना के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी. खासकर रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और रायगढ़ के यात्रियों को इस पूजा स्पेशल ट्रेन से लाभ मिल सकेगा.
यह भी पढ़ें : CG Rajyotsav 2026: नवा रायपुर में वायुसेना का रोमांचक एयर शो, तिरंगे पैराशूट से उतरे जवान, गरुड़ कमांडो ने दिखाए करतब
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |











1 thought on “CG News: गोंदिया-पटना के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, 6 नवंबर से शुरुआत, रायपुर-बिलासपुर समेत 9 स्टेशनों पर ठहराव”