CG Rajyotsav 2026: नवा रायपुर में वायुसेना का रोमांचक एयर शो, तिरंगे पैराशूट से उतरे जवान, गरुड़ कमांडो ने दिखाए करतब
CG Rajyotsav 2026: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के दूसरे दिन नवा रायपुर के सेंध लेक में भारतीय वायुसेना का दमदार प्रदर्शन देखने को मिला. सुबह 11:30 बजे शुरू हुआ यह कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे तक चला. एयर शो में वायुसेना की टीमों ने अपने साहस, प्रशिक्षण और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम में राज्यपाल रामेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग एयर शो देखने पहुंचे, एयर शो के दौरान जब वायुसेना के जवानों ने आसमान में तिरंगे के रंग का पैराशूट खोला और नीचे उतरना शुरू किया, तो पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. जवानों की सटीक लैंडिंग देखकर दर्शकों ने भारत माता की जय के नारे लगाए. पैराशूट के जरिए जवानों का यह प्रदर्शन लोगों के लिए खास आकर्षण रहा.

MI-17 से उतरे गरुड़ कमांडो
पैराशूट प्रदर्शन के बाद भारतीय वायुसेना के गरुड़ कमांडो ने अपना कौशल दिखाया. MI-17 हेलिकॉप्टर से कमांडो रस्सी के सहारे तेजी से जमीन पर उतरे. विशेष परिस्थितियों में इस्तेमाल होने वाली इस तकनीक का प्रदर्शन देखकर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं, राज्योत्सव के पहले दिन भी भारतीय वायुसेना ने भव्य एयर शो किया था. इसमें सबसे बड़ा आकर्षण सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले टीम का प्रदर्शन रहा. खास बात यह रही कि सारंग टीम ने पहली बार छत्तीसगढ़ में अपना हवाई प्रदर्शन किया.
![]()
पांच स्वदेशी ध्रुव हेलिकॉप्टरों ने बनाए आकर्षक फॉर्मेशन
सारंग टीम के पांच स्वदेशी ध्रुव हेलिकॉप्टरों ने एक साथ उड़ान भरकर आसमान में डायमंड, दिल और डॉल्फिन जैसी आकृतियां बनाईं. हेलिकॉप्टरों ने एक-दूसरे के बेहद करीब उड़ान भरते हुए दिशा बदलने और आपसी तालमेल का शानदार प्रदर्शन किया, सारंग टीम के हेलिकॉप्टरों से निकले रंग-बिरंगे धुएं ने आसमान में खूबसूरत नजारा पेश किया. हवाई करतबों और तिरंगे के रंगों से सजे इस प्रदर्शन ने दर्शकों का ध्यान खींचा. राज्योत्सव में वायुसेना के इन प्रदर्शनों ने आयोजन को यादगार बना दिया.
यह भी पढ़ें : CG News: फिंगरप्रिंट मैच नहीं होने पर भी मिलेगा राशन, छत्तीसगढ़ में नॉमिनी और OTP से होगी पहचान
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |











1 thought on “CG Rajyotsav 2026: नवा रायपुर में वायुसेना का रोमांचक एयर शो, तिरंगे पैराशूट से उतरे जवान, गरुड़ कमांडो ने दिखाए करतब”