CG News: मुख्यमंत्री साय का बड़ा ऐलान, छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता लागू करने की तैयारी तेज
CG News: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता, UCC, को लेकर सरकार ने बड़ा संकेत दिया है, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘इमर्जिंग छत्तीसगढ़’ सम्मेलन में कहा कि राज्य सरकार आगामी विधानसभा के शीतकालीन सत्र में UCC विधेयक पेश करने की तैयारी कर रही है, उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा और सभी को समान न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता है, मुख्यमंत्री ने कहा कि समान नागरिक संहिता का उद्देश्य समाज में समानता और न्याय की व्यवस्था को मजबूत करना है, सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई योजनाओं पर काम कर रही है.
रोजगार के लिए नई औद्योगिक नीति पर जोर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हर युवा को केवल सरकारी नौकरी के जरिए रोजगार देना संभव नहीं है, इसलिए सरकार निजी निवेश को बढ़ावा देने पर काम कर रही है, नई औद्योगिक नीति में ऐसे उद्योगों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है जो स्थानीय युवाओं को अधिक रोजगार उपलब्ध कराएंगे, सरकार महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए महतारी वंदन योजना सहित कई योजनाएं चला रही है, मुख्यमंत्री ने बताया कि महिला स्व-सहायता समूहों को फिर से रेडी टू ईट कार्यक्रम से जोड़ा गया है, वहीं करीब 30 लाख महिलाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जबकि 40 हजार से ज्यादा महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं.
बस्तर विकास के लिए सरकार का बड़ा अभियान
मुख्यमंत्री ने बस्तर के विकास को लेकर कहा कि ‘बस्तर मुने’ अभियान के जरिए प्रशासनिक अधिकारी गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं, इसके अलावा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान के तहत लाखों लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है, छत्तीसगढ़ सरकार इंद्रावती नदी पर दो नई सिंचाई परियोजनाओं की शुरुआत करने जा रही है, इन परियोजनाओं से करीब 80 हजार परिवारों को लाभ मिलने की उम्मीद है, मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार और सुरक्षा एजेंसियों के सहयोग से बस्तर को सुरक्षित, विकसित और समृद्ध आदिवासी क्षेत्र बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें : CG News: बस्तर की संस्कृति को मिलेगा राष्ट्रपति भवन में सम्मान, 186 सदस्यीय दल करेगा खास मुलाकात
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
