MP News: मध्य प्रदेश की बड़ी उपलब्धि, खाद्यान्न भंडारण क्षमता में टॉप राज्यों में पहुंचा MP
MP News: गेहूं उत्पादन के लिए देशभर में पहचान रखने वाला मध्य प्रदेश अब सरकारी खाद्यान्न भंडारण क्षमता के मामले में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है. केंद्र सरकार की ओर से संसद में पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024-25 में मध्य प्रदेश में 34.94 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न भंडारण की क्षमता उपलब्ध है, सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, खाद्यान्न भंडारण क्षमता के आधार पर मध्य प्रदेश अब देश के शीर्ष पांच राज्यों में शामिल हो गया है. प्रदेश ने इस मामले में कई बड़े कृषि राज्यों को पीछे छोड़ दिया है.
कई बड़े राज्यों से आगे निकला MP
खाद्यान्न भंडारण क्षमता के मामले में पंजाब, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, तमिलनाडु, तेलंगाना और ओडिशा जैसे बड़े कृषि राज्यों की क्षमता मध्य प्रदेश से कम दर्ज की गई है. राज्यसभा में उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी में यह आंकड़े सामने आए हैं.
देश की कुल भंडारण क्षमता में MP की बड़ी हिस्सेदारी
केंद्र सरकार के अनुसार, वर्ष 2024-25 में देशभर में एफसीआई, राज्य एजेंसियों और अन्य व्यवस्थाओं को मिलाकर कुल 5.55 करोड़ मीट्रिक टन खाद्यान्न भंडारण क्षमता उपलब्ध है. इसमें मध्य प्रदेश की हिस्सेदारी करीब 6.3 प्रतिशत है.
उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से पीछे
देश में खाद्यान्न भंडारण क्षमता के मामले में मध्य प्रदेश से आगे उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल हैं. इसके बाद मध्य प्रदेश का स्थान आता है, जो प्रदेश की बढ़ती कृषि क्षमता और मजबूत भंडारण व्यवस्था को दर्शाता है.
कृषि क्षेत्र में बढ़ रही MP की ताकत
मध्य प्रदेश पहले से ही गेहूं उत्पादन के लिए देश में प्रमुख स्थान रखता है. अब खाद्यान्न भंडारण क्षमता में भी मजबूती मिलने से किसानों, सरकारी खरीद व्यवस्था और खाद्य प्रबंधन को नई गति मिलने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें : MP News: दतिया विधानसभा उपचुनाव के बीच पुलिस प्रशासन में बदलाव, कई थाना प्रभारियों की बदली गई जिम्मेदारी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
