CG News: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता 2% बढ़ा, 1 नवंबर से मिलेगा लाभ
CG News: छत्तीसगढ़ में दीपावली से पहले राज्य सरकार ने लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को आर्थिक राहत देने का फैसला किया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है. सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के करीब 5.35 लाख कर्मचारी और पेंशनर लाभान्वित होंगे, राज्य सरकार के फैसले के मुताबिक, शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनभोगियों की महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की वृद्धि की गई है. इस बढ़ोतरी के बाद DA और DR की मौजूदा दर 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगी. इससे कर्मचारियों की मासिक सैलरी और पेंशनभोगियों को मिलने वाली पेंशन में बढ़ोतरी होगी.
![]()
1 नवंबर 2026 से लागू होगा नया फैसला
सरकार की ओर से घोषित यह बढ़ोतरी 1 नवंबर 2026 से प्रभावी होगी. यानी नवंबर महीने से कर्मचारियों और पेंशनरों को बढ़ी हुई दर के अनुसार महंगाई भत्ता और महंगाई राहत का लाभ मिलेगा. त्योहार के मौके पर सरकार की इस घोषणा से सरकारी कर्मचारियों के परिवारों को अतिरिक्त आर्थिक सहारा मिलने की उम्मीद है, इस फैसले का लाभ छत्तीसगढ़ के लगभग 5 लाख 35 हजार हितग्राहियों को मिलेगा. इनमें करीब 3 लाख 85 हजार राज्य सरकार के कर्मचारी और 1 लाख 50 हजार पेंशनभोगी शामिल हैं. DA और DR में वृद्धि से बड़ी संख्या में परिवारों की मासिक आय में इजाफा होगा.

मुख्यमंत्री साय ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से इस फैसले की जानकारी साझा की. उन्होंने उम्मीद जताई कि महंगाई भत्ते और राहत में बढ़ोतरी से कर्मचारियों एवं पेंशनरों को आर्थिक संबल मिलेगा. साथ ही उनके परिवार दीपावली का त्योहार और अधिक उत्साह एवं खुशियों के साथ मना सकेंगे, महंगाई के मौजूदा दौर में DA और DR में की गई यह बढ़ोतरी राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है. दीपावली से पहले सरकार की इस घोषणा से कर्मचारियों को अतिरिक्त आर्थिक लाभ मिलेगा. अब सभी की नजर इस बात पर रहेगी कि बढ़ी हुई राशि का भुगतान नवंबर महीने के वेतन और पेंशन में किस तरह किया जाता है.
यह भी पढ़ें : CG News: बलरामपुर को ₹202 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, सड़क, पुल और CT स्कैन मशीन का काम शुरू
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |











1 thought on “CG News: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता 2% बढ़ा, 1 नवंबर से मिलेगा लाभ”