MP News: बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, 82 लाख किसानों को मिली आर्थिक सहायता

MP News: बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, 82 लाख किसानों को मिली आर्थिक सहायता

MP News: बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, 82 लाख किसानों को मिली आर्थिक सहायता

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार 27 जुलाई को खंडवा में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने प्रदेश के 82 लाख से अधिक किसानों के खातों में सिंगल क्लिक के जरिए 3300 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की.

Khandwa CM Mohan Yadav transferred 3,300 crore rupees to accounts of over 82 lakh farmers

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से किसानों को लाभ

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत किसानों को 4000 रुपए प्रति किसान के मान से सहायता राशि दी गई. कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में किसान, आम नागरिक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. सभी ने मुख्यमंत्री की इस पहल का स्वागत किया, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा जिले के लिए बड़ी घोषणा करते हुए पुलिस बटालियन बनाने का ऐलान किया. खंडवा की नई कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित कार्यक्रम के मंच से मुख्यमंत्री ने लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार किया.

सिंचाई क्षेत्र बढ़ाने पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान कल्याण वर्ष के तहत सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है. प्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़ाने के लिए कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि केन बेतवा परियोजना के जरिए बुंदेलखंड के दतिया, पन्ना, दमोह और कटनी जैसे जिलों को लाभ पहुंचाने की तैयारी है. इसके अलावा नर्मदा, ताप्ती, काली सिंध और पार्वती जैसी नदियों के क्षेत्रों में भी सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर काम जारी है.

किसानों के लिए 16 विभाग मिलकर कर रहे काम

सीएम मोहन यादव ने कहा कि किसान कल्याण वर्ष में 16 विभाग मिलकर किसानों की आय बढ़ाने और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि 42 लाख 70 हजार किसानों के खातों में 4000 रुपए प्रति किसान के हिसाब से राशि अंतरित की गई है, इसके साथ ही लाडली बहनों, दिव्यांग और विधवा महिलाओं के खातमुख्यमंत्री ने कहा कि खंडवा दादा धुनी वाले की नगरी है और ओंकारेश्वर में सिंहस्थ को लेकर बड़े निर्माण कार्य किए जा रहे हैं. सरकार भगवान कृष्ण से जुड़ी योजनाओं के साथ चित्रकूट और राम वन पथगमन जैसे धार्मिक स्थलोंों में भी सहायता राशि भेजी जा रही है. सरकार हर गांव तक सड़क, बिजली और नल से जल पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है.

धार्मिक और सांस्कृतिक विकास पर भी जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि खंडवा दादा धुनी वाले की नगरी है और ओंकारेश्वर में सिंहस्थ को लेकर बड़े निर्माण कार्य किए जा रहे हैं. सरकार भगवान कृष्ण से जुड़ी योजनाओं के साथ चित्रकूट और राम वन पथगमन जैसे धार्मिक स्थलों के विकास पर भी काम कर रही है, मुख्यमंत्री ने कहा कि खंडवा से मूंदी मार्ग का टेंडर जल्द जारी किया जाएगा. इसके अलावा जिले की अन्य सड़कों के विकास के लिए भी जल्द नई सौगातें दी जाएंगी. पुलिस बटालियन की घोषणा और विकास योजनाओं से खंडवा के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें : MP News: दतिया चुनाव में कांग्रेस बीजेपी आमने सामने, जीतू पटवारी ने लगाए आरोप और दी चेतावनी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें