MP News: तोप चोरी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो आरोपी गिरफ्तार

MP News: तोप चोरी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता दो आरोपी गिरफ्तार

MP News: तोप चोरी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो आरोपी गिरफ्तार

MP News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में स्थित ऐतिहासिक नरवर किले से चोरी हुई 400 साल पुरानी तोप मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, मध्य प्रदेश और राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में राजस्थान के करौली जिले से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, साथ ही उस पिकअप वाहन को भी जब्त किया गया है जिसका इस्तेमाल तोप ले जाने में किया गया था.

तोप चोरी के पीछे सामने आई बड़ी साजिश

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है, जानकारी के मुताबिक राजस्थान के पांचना बांध को लेकर गुर्जर समाज के साथ विवाद चल रहा था, इसी विवाद के चलते जरूरत पड़ने पर बांध को तोप से उड़ाने की साजिश के तहत ऐतिहासिक तोप चोरी करने की योजना बनाई गई थी.

Narwar Fort

15 जुलाई को गायब हुई थी तोप

पुरातत्व विभाग के चौकीदार रमेश कोली ने 16 जुलाई को नरवर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, उन्होंने बताया था कि किले के कचहरी महल में रखी 13 तोपों में से एक 3.5 टन वजनी तोप गायब है, इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.

सीसीटीवी और मोबाइल लोकेशन से मिला सुराग

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच आगे बढ़ाई, इसी दौरान चोरी की गई तोप का सुराग राजस्थान के गांवडा मीणा गांव तक पहुंचा, जहां से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया.

तोप की तलाश अभी भी जारी

पुलिस ने पालनपुर निवासी अमन कुमार और गांवडा मीणा निवासी टिम्मूराम को गिरफ्तार किया है, पुलिस का अनुमान है कि चोरी की गई तोप को आरोपियों ने गांव में ही कहीं छिपाकर रखा है, थाना प्रभारी विनय यादव के अनुसार फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही ऐतिहासिक तोप बरामद कर ली जाएगी.

नरवर किले की विरासत बचाने की चुनौती

400 साल पुरानी यह तोप नरवर किले की ऐतिहासिक धरोहर का हिस्सा थी, इसके चोरी होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठे हैं, अब पुलिस की कोशिश है कि जल्द से जल्द तोप बरामद कर उसे सुरक्षित वापस किले तक पहुंचाया जाए.

यह भी पढ़ें : Rewa News: मध्य प्रदेश में रहस्यमयी बीमारी का कहर, जांच रिपोर्ट का इंतजार

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें