Rewa News: मध्य प्रदेश में रहस्यमयी बीमारी का कहर, जांच रिपोर्ट का इंतजार

Rewa News: मध्य प्रदेश में रहस्यमयी बीमारी का कहर, जांच रिपोर्ट का इंतजार

Rewa News: मध्य प्रदेश में रहस्यमयी बीमारी का कहर, जांच रिपोर्ट का इंतजार

Rewa News: मध्य प्रदेश में अज्ञात बीमारी से बच्चों के विकलांग होने का मामला एक बार फिर सामने आया है, इस बीमारी से प्रभावित 8 बच्चों में से 2 बच्चों की भरोसा दिया था, सभी बच्चों की जांच के लिए उन्हें एम्स भेजा गया था, लेकिन डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है, परिवार का कहना है कि इलाज मौत हो चुकी है, जबकि बाकी बच्चे गंभीर शारीरिक समस्याओं से जूझ रहे हैं, सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि डेढ़ साल पहले कराई गई जांच की रिपोर्ट अब तक सामने नहीं आई है.

मनगवां के परिवार पर टूटा संकट

रीवा जिले के मनगवां क्षेत्र में एक ही परिवार के 8 बच्चे इस रहस्यमयी बीमारी की चपेट में आए थे, समय के साथ बच्चों में शारीरिक कमजोरी और विकलांगता की समस्या बढ़ती गई, इस बीमारी के कारण परिवार के दो बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि छह बच्चियां अभी भी बीमारी से जूझ रही हैं.

एक ही परिवार के 8 बच्चों पर अज्ञात बीमारी की मार, फिर परिवार ने मांगी मदद

एम्स जांच की रिपोर्ट का इंतजार

मामला सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों के इलाज का भरोसा दिया था, सभी बच्चों की जांच के लिए उन्हें एम्स भेजा गया था, लेकिन डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है, परिवार का कहना है कि इलाज और सहायता के इंतजार में बच्चों की हालत लगातार खराब हो रही है.

कलेक्ट्रेट पहुंचकर परिवार ने मांगी मदद

पीड़ित परिवार एक बार फिर जनसुनवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचा और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई, ग्राम बांस मनगवां निवासी धनपति साकेत ने बच्चों के बेहतर इलाज और आर्थिक सहायता की मांग की है, परिवार का कहना है कि समय पर इलाज नहीं मिला तो बाकी बच्चों की जिंदगी भी खतरे में पड़ सकती है.

स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

इस पूरे मामले ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, परिवार अब भी इस इंतजार में है कि एम्स की रिपोर्ट कब आएगी और बच्चों को बीमारी से राहत कब मिलेगी, वहीं प्रशासन से उम्मीद की जा रही है कि जल्द कार्रवाई कर प्रभावित बच्चों को जरूरी इलाज उपलब्ध कराया जाएगा.

डिंडौरी में भी सामने आया था ऐसा मामला

मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले के बजाग विकासखंड के चाड़ा गांव में भी रहस्यमयी बीमारी का मामला सामने आया था, जहां कई बच्चे प्रभावित हुए थे और दो बच्चों की मौत भी हुई थी, इन मामलों ने प्रदेश में बच्चों से जुड़ी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

यह  भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश के इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS करना चाहते हैं लाखों छात्र, NEET के जरिए मिलता है प्रवेश

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें