CG News: बस्तर पंडुम 2026 के विजेता पहुंचेंगे राष्ट्रपति भवन, छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान
CG News: छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति को देशभर में नई पहचान मिलने जा रही है. बस्तर पंडुम 2026 के विजेता प्रतिभागियों, पारंपरिक जनजातीय नेतृत्व व्यवस्था के प्रतिनिधियों और पद्मश्री सम्मानित हस्तियों को राष्ट्रपति भवन से विशेष आमंत्रण मिला है. यह अवसर पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में 209 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 30 जुलाई को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेगा. इस प्रतिनिधिमंडल में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, बस्तर पंडुम के विजेता कलाकार, परगना मांझी, मांझी चालकी, पद्मश्री सम्मानित हस्तियां और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे.
राष्ट्रपति भवन में होगा विशेष आयोजन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर पंडुम 2026 के विजेताओं और जनजातीय प्रतिनिधियों के सम्मान में विशेष भोज का आयोजन किया है. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति भवन का भ्रमण करेगा और राजधानी के प्रमुख राष्ट्रीय स्थलों का दौरा भी करेगा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय समाज की संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए लगातार प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति भवन में बस्तर के कलाकारों और पारंपरिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति पूरे छत्तीसगढ़ के लिए सम्मान और गर्व का विषय है.
बस्तर पंडुम बना सांस्कृतिक पहचान
संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि बस्तर पंडुम ने छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है. यह महोत्सव जनजातीय ज्ञान, लोकजीवन, सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक व्यवस्थाओं को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन गया है, बस्तर पंडुम 2026 में बस्तर संभाग के सात जिलों के 32 विकासखंडों से 54 हजार 750 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. इस आयोजन में 12 अलग अलग विधाओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं. इससे पहले वर्ष 2025 में बस्तर पंडुम को दुनिया के सबसे बड़े जनजातीय सांस्कृतिक महोत्सव के रूप में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज किया गया था.
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में 7 वरिष्ठ IFS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
