Rewa News: रीवा में सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, 250 करोड़ की भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा
Rewa News: रीवा शहर में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. नगर निगम क्षेत्र के धोबिया टंकी के पास अनाथालय से लगी सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है. इस जमीन की अनुमानित कीमत करीब 250 करोड़ रुपए बताई जा रही है, कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में राजस्व विभाग, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई पूरी की.

सीमांकन के बाद हटाया गया कब्जा
प्रशासन ने कार्रवाई से पहले संबंधित जमीन का सीमांकन कराया. सीमांकन के दौरान सरकारी भूमि की पहचान की गई, जिसके बाद नियमों के अनुसार अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई, किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल और सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई थी.

दो मैरिज गार्डनों पर हुई कार्रवाई
प्रशासन के अनुसार, सरकारी जमीन पर अवैध रूप से संचालित उत्सव मैरिज गार्डन और विंध्य मैरिज गार्डन के कब्जे को हटाया गया, बुलडोजर और अन्य मशीनों की मदद से अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई की गई. इस दौरान राजस्व विभाग, नगर निगम और पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे.
कलेक्टर ने दिया सख्त संदेश
कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने कहा कि सरकारी जमीनों की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने बताया कि सीमांकन के बाद चिन्हित सरकारी भूमि को नियमानुसार अतिक्रमण मुक्त कराया गया है, उन्होंने साफ किया कि जिले में जहां भी सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे पाए जाएंगे, वहां इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी.
आगे भी जारी रहेगा अभियान
प्रशासन ने कहा है कि सरकारी संपत्तियों को सुरक्षित रखने के लिए अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी रहेगा. राजस्व विभाग ऐसे मामलों की निगरानी कर रहा है, जरूरत पड़ने पर अन्य स्थानों पर भी सीमांकन कर अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण न करें और सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा में सहयोग करें.
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध नशीली कफ सिरप कारोबार का भंडाफोड़ और लाखों का माल बरामद
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
