CG News: फिंगरप्रिंट मैच नहीं होने पर भी मिलेगा राशन, छत्तीसगढ़ में नॉमिनी और OTP से होगी पहचान
CG News: छत्तीसगढ़ के राशन सिस्टम से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है. अब राशन लेने के दौरान फिंगरप्रिंट मैच नहीं होने पर पात्र हितग्राहियों को परेशान होने की जरूरत नहीं होगी. खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण में दिक्कत आने पर राशन वितरण के लिए पहले से ही वैकल्पिक व्यवस्था मौजूद है. इसके तहत पात्र लोगों को पहचान सत्यापित कर राशन उपलब्ध कराया जा सकता है.
![]()
बुजुर्गों और मजदूरों को होती है ज्यादा परेशानी
रायपुर जिले के खाद्य नियंत्रक के मुताबिक, कई बार बुजुर्गों और मेहनत-मजदूरी करने वाले लोगों के अंगूठे के निशान घिस जाने के कारण बायोमेट्रिक मशीन में उनका प्रमाणीकरण नहीं हो पाता. ऐसी स्थिति में हितग्राही को राशन से वंचित नहीं किया जाएगा. विभाग ने इसके लिए दो वैकल्पिक तरीके निर्धारित किए हैं, पहला विकल्प नॉमिनी सुविधा का है. इसके तहत हितग्राही अपने परिवार के किसी सदस्य को नॉमिनी के रूप में नामांकित कर सकता है. यदि राशन दुकान पर हितग्राही का फिंगरप्रिंट मैच नहीं होता है, तो नामांकित नॉमिनी अपने प्रमाणीकरण के जरिए संबंधित हितग्राही के हिस्से का राशन प्राप्त कर सकता है.

OTP से भी हो सकेगा प्रमाणीकरण
दूसरा विकल्प OTP आधारित प्रमाणीकरण का है. इस प्रक्रिया में हितग्राही के आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाता है. ओटीपी के जरिए पहचान सत्यापित होने के बाद पात्र हितग्राही को राशन दिया जा सकता है. यानी फिंगरप्रिंट मैच नहीं होने की स्थिति में भी राशन लेने के लिए वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध है, खाद्य नियंत्रक ने कहा कि हाल ही में कुछ जगहों पर यह जानकारी फैलाई गई कि फिंगरप्रिंट मैच नहीं होने के कारण बुजुर्गों को राशन नहीं मिल पा रहा है. विभाग के अनुसार, यह जानकारी अधूरी है, क्योंकि ऐसी परिस्थितियों के लिए वैकल्पिक प्रमाणीकरण की व्यवस्था पहले से मौजूद है.

राशन दुकान संचालकों को दिए गए निर्देश
खाद्य विभाग ने सभी उचित मूल्य की राशन दुकानों के संचालकों को निर्देश दिए हैं कि फिंगरप्रिंट प्रमाणीकरण में परेशानी आने पर हितग्राहियों को नॉमिनी और OTP जैसी वैकल्पिक प्रक्रियाओं की जानकारी दें. साथ ही नियमानुसार पात्र लोगों को राशन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें.
यह भी पढ़ें : CG News: केनाल लिंकिंग रोड पर बनेगा 1.04 KM लंबा ओवरब्रिज, 49.52 करोड़ रुपये की मंजूरी, 6 वार्डों को मिलेगा फायदा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |











1 thought on “CG News: फिंगरप्रिंट मैच नहीं होने पर भी मिलेगा राशन, छत्तीसगढ़ में नॉमिनी और OTP से होगी पहचान”