MP News: मंडला एंबुलेंस मामले में जांच के आदेश, डिप्टी CM ने दोषियों पर कार्रवाई के दिए संकेत
MP News: मध्य प्रदेश के मंडला जिले में एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म होने के कथित मामले में 21 वर्षीय युवक की मौत के बाद सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि 108 एंबुलेंस सेवा लोगों की मदद के लिए है और यदि जांच में किसी भी तरह की लापरवाही सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
इलाज के दौरान बिगड़ी थी तबीयत
मंडला जिले के सुनेहरा माल गांव निवासी अजीत बरैया लंबे समय से किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित था और नियमित डायलिसिस करा रहा था, 27 जुलाई को तबीयत बिगड़ने पर उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया.
परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
परिजनों का आरोप है कि गंभीर हालत की जानकारी देने के बावजूद 108 एंबुलेंस करीब एक घंटे की देरी से पहुंची, उनका कहना है कि रास्ते में ऑक्सीजन सिलेंडर खाली हो गया, जिससे अजीत की हालत लगातार बिगड़ती गई और जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई.
चार सदस्यीय समिति करेगी जांच
घटना सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है, यह समिति एंबुलेंस सेवा, ऑक्सीजन व्यवस्था और पूरी घटनाक्रम की जांच करेगी, रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदारी तय करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी.
जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई
उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि सरकार पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की जिम्मेदारी तय होती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारियों पर बड़ा फैसला, 24 जिलों के डेटा एंट्री ऑपरेटर हटाए गए
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
