MP News: मध्य प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारियों पर बड़ा फैसला, 24 जिलों के डेटा एंट्री ऑपरेटर हटाए गए

MP News: मध्य प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारियों पर बड़ा फैसला, 24 जिलों के डेटा एंट्री ऑपरेटर हटाए गए

MP News: मध्य प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारियों पर बड़ा फैसला, 24 जिलों के डेटा एंट्री ऑपरेटर हटाए गए

MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाने की प्रक्रिया तेज कर दी है. वित्त विभाग के पेंशन, भविष्यनिधि एवं बीमा संचालनालय ने प्रदेश के 24 जिलों में काम कर रहे आउटसोर्स डेटा एंट्री ऑपरेटरों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं. आदेश के अनुसार 31 जुलाई के बाद ये कर्मचारी विभागीय काम नहीं कर सकेंगे.

जुलाई तक मिलेगा वेतन भुगतान

पेंशन, भविष्यनिधि एवं बीमा संचालनालय की ओर से जारी आदेश में जुलाई महीने का वेतन बिल तैयार कर जल्द भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही उद्यमिता विकास केंद्र सेडमैप को कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने की प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है.

आउटसोर्स कर्मचारियों को सेवा समाप्ति का आदेश पकड़ा दिया गया।

इन जिलों के कर्मचारी हुए प्रभावित

सेवाएं समाप्त किए गए कर्मचारियों में शिवपुरी, पन्ना, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, नीमच, मंदसौर, शाजापुर, सिंगरौली सहित 24 जिलों के डेटा एंट्री ऑपरेटर शामिल हैं. इस फैसले से कई जिलों में काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों पर सीधा असर पड़ा है.

22 कर्मचारियों की सेवाएं जारी रहेंगी

विभाग ने साफ किया है कि सभी आउटसोर्स कर्मचारियों को फिलहाल नहीं हटाया गया है. वर्तमान में कार्यरत 22 डेटा एंट्री ऑपरेटरों की सेवाएं अभी जारी रहेंगी. आगे की कार्रवाई सरकार की नीति के अनुसार की जाएगी.

2027 तक खत्म हो सकती है व्यवस्था

वित्त विभाग ने वर्ष 2025 में सभी विभागों को आउटसोर्स व्यवस्था को धीरे धीरे समाप्त करने के निर्देश दिए थे. इसके तहत 31 मार्च 2027 तक आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं खत्म करने और नई आउटसोर्स भर्ती नहीं करने की नीति बनाई गई है.

सरकार की नई नीति के तहत कार्रवाई

ताजा आदेश को इसी नीति का हिस्सा माना जा रहा है. सरकार का उद्देश्य विभागों में स्थायी व्यवस्था को बढ़ावा देना बताया जा रहा है. आने वाले समय में अन्य विभागों में भी आउटसोर्स कर्मचारियों को लेकर फैसले लिए जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें : MP News: गैस सिलेंडर पर असर, LPG उपभोक्ताओं को जल्द पूरा करना होगा e KYC

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें