CG News: वनवासी कल्याण आश्रम में गुरु पूर्णिमा आयोजन, सेविकाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का प्रण

CG News: वनवासी कल्याण आश्रम में गुरु पूर्णिमा आयोजन, सेविकाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का प्रण

CG News: वनवासी कल्याण आश्रम में गुरु पूर्णिमा आयोजन, सेविकाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का प्रण

CG News: वनवासी कल्याण आश्रम में शनिवार को राष्ट्रीय सेविका समिति की ओर से गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम आयोजित किया गया. वनयोगी बाला साहेब देशपांडे स्मारक भवन में हुए इस आयोजन में सेविकाओं ने भगवा ध्वज को गुरु मानते हुए राष्ट्र सेवा और समाज उत्थान का संकल्प लिया.

कार्यक्रम में शामिल हुए अतिथि

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंवदा सिंह जूदेव और राजा देवशरण जिला अस्पताल की हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मधुलिका श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं. समिति की बौद्धिक प्रमुख गायत्री देवता ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखे, प्रियंवदा सिंह जूदेव ने कहा कि गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम गुरु और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश देता है. उन्होंने बताया कि सेविकाएं भगवा ध्वज को गुरु मानकर राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के कार्यों में योगदान देने का संकल्प लेती हैं.

भारतीय संस्कृति में गुरु का विशेष स्थान

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु को विशेष सम्मान दिया गया है. गुरु के मार्गदर्शन से व्यक्ति को ज्ञान और जीवन की सही दिशा मिलती है. गुरु के प्रति श्रद्धा और सम्मान भारतीय परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष गुरु पूर्णिमा पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. गुरु पूर्णिमा से रक्षा बंधन तक शाखाओं में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, संस्कार और सेवा भावना को बढ़ावा देने का अभियान चलाया जाता है.

यह भी पढ़ें : CG News: बस्तर के दूरस्थ इलाकों में सड़क विस्तार की तैयारी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र से मांगी विशेष मंजूरी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें