Rewa News: मऊगंज में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पांच लोग घायल
Rewa News: मऊगंज जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से डंडे और फावड़े चलने लगे. इस घटना में पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

पांच साल पहले खरीदी थी जमीन
घायल भगवान दास गुप्ता ने बताया कि उन्होंने करीब पांच वर्ष पहले 50 हजार रुपए में पांच डिसमिल जमीन खरीदी थी. उनका आरोप है कि मऊगंज जिला बनने के बाद जमीन की कीमत बढ़ गई, जिसके बाद विक्रेता पक्ष अब जमीन वापस लेने का दबाव बना रहा है. उन्होंने बताया कि पहले इस मामले को लेकर कोर्ट में विवाद चल रहा था और अब मकान निर्माण का विरोध करते हुए मारपीट की गई.
डंडे और फावड़े से हमला करने का आरोप
भगवान दास गुप्ता का आरोप है कि मुकेश गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, सीताराम गुप्ता और कुशल गुप्ता ने उन पर डंडे और फावड़े से हमला किया. इस झड़प में रामरती, शिवनारायण, राज नारायण, देवनारायण गुप्ता समेत कुल पांच लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है.
दूसरे पक्ष ने भी लगाए मारपीट के आरोप
घटना के बाद दूसरे पक्ष ने भी पहले पक्ष पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. दोनों पक्ष खुद को पीड़ित बता रहे हैं और एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. विवाद के कारण गांव में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति भी बनी रही.
पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पहाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत और बयान दर्ज करना शुरू कर दिया है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में मोबाइल चोरी का खुलासा, दो वारदातों का आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार रुपए के मोबाइल बरामद
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
