CG News: सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी आस्था, हर हर महादेव के जयकारों से गूंजे मंदिर
CG News: सावन के पहले सोमवार पर छत्तीसगढ़ के कई शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. देर रात से ही भक्त भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे. मंदिर परिसरों में हर हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजते रहे, रायपुर के महादेव घाट स्थित हटकेश्वरनाथ मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन किया गया. यहां रात 2 बजे से ही भगवान शिव की पूजा शुरू हुई. मंदिर में शिवलिंग का गणेश स्वरूप में विशेष श्रृंगार किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे.
भूतेश्वरनाथ मंदिर में कांवड़ियों की भीड़
गरियाबंद के प्रसिद्ध भूतेश्वरनाथ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की. मंदिर परिसर में कांवड़ियों की बड़ी संख्या देखने को मिली. श्रद्धालुओं की सेवा के लिए जगह जगह भंडारे लगाए गए, जहां भोजन, फल और पेयजल की व्यवस्था की गई, सरगुजा के ऐतिहासिक देवगढ़ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही. यहां अर्धनारीश्वर शिव की पूजा होती है. वहीं 10वीं शताब्दी के ऐतिहासिक महेशपुर शिव मंदिर में भी हजारों भक्तों ने जलाभिषेक कर भगवान शिव की आराधना की.
![]()
शिवालयों में हुए विशेष धार्मिक आयोजन
प्रदेश के अलग अलग शिव मंदिरों में रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप और विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया. कई स्थानों पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजा की गई, जिसमें महिलाएं, युवा और बच्चे भी शामिल हुए, हसदेव नदी से कांवड़ में जल लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया. भक्तों ने जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और भांग अर्पित कर सुख, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की. मंदिर समितियों ने श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की.
यह भी पढ़ें : CG News: वनवासी कल्याण आश्रम में गुरु पूर्णिमा आयोजन, सेविकाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का प्रण
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
