CG News: प्रयास Excellence Meet में सीएम साय का संवाद, छात्रों को दिया सेवा और सफलता का संदेश

CG News: प्रयास Excellence Meet में सीएम साय का संवाद, छात्रों को दिया सेवा और सफलता का संदेश

CG News: प्रयास Excellence Meet में सीएम साय का संवाद, छात्रों को दिया सेवा और सफलता का संदेश

CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में NEET में सफल हुए विद्यार्थियों से मुलाकात की. प्रयास Excellence Meet कार्यक्रम में उन्होंने मेधावी छात्रों से संवाद किया और उनकी सफलता की यात्रा के बारे में जानकारी ली.

CM Vishnu Deo Sai met with students who qualified for NEET

छात्रों को दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने प्रयास आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. उन्होंने छात्रों से कहा कि वे संवेदनशील डॉक्टर बनकर समाज और देश की सेवा करें. इस दौरान उन्होंने शिक्षा, रोजगार, खेल और सुशासन से जुड़े छात्रों के सवालों के जवाब भी दिए, सीएम साय ने कहा कि प्रदेश में 17 प्रयास विद्यालय और 34 नए नालंदा परिसर तैयार किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि युवाओं की प्रतिभा और बेहतर शिक्षा के माध्यम से विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण किया जाएगा. उन्होंने छात्रों से नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने की अपील की.

मेधावी छात्रों के अनुभव सुने

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि प्रयास Excellence Meet में सफल विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद हुआ. छात्रों ने अपने संघर्ष, अनुशासन और मेहनत की कहानी साझा की. उनकी सफलता यह दिखाती है कि सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर प्रतिभा नई ऊंचाइयों को हासिल कर सकती है, मुख्यमंत्री ने कहा कि दृढ़ संकल्प और लगातार प्रयास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें भविष्य में समाज और प्रदेश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम के दौरान सीएम ने छात्रों के साथ ग्रुप सेल्फी भी ली.

यह भी पढ़ें : CG News: सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी आस्था, हर हर महादेव के जयकारों से गूंजे मंदिर

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें