MP News: दतिया उपचुनाव: 9वें राउंड तक कांग्रेस 9519 वोटों से आगे, पिछली जीत का अंतर भी पार
MP News: दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में कांग्रेस लगातार बढ़त बनाए हुए है. नौवें राउंड में कांग्रेस को 6694 वोट मिले, जबकि भाजपा को 3758 वोट हासिल हुए. इसके साथ ही कांग्रेस की कुल बढ़त 9519 वोटों तक पहुंच गई है.

पूर्व मंत्री के बूथ पर भी कांग्रेस आगे
15 राउंड की मतगणना में अब 6 राउंड बाकी रह गए हैं. नौवें राउंड में पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के पोलिंग बूथ नंबर 121 की गिनती भी शामिल रही. इस बूथ पर कांग्रेस को 291 और भाजपा को 264 वोट मिले, जिससे कांग्रेस को 27 वोटों की बढ़त मिली.
कांग्रेस कार्यालय में शुरू हुआ जश्न
दतिया उपचुनाव के रुझानों में कांग्रेस को बढ़त मिलती देख भोपाल स्थित कांग्रेस मुख्यालय में मिठाई बांटना शुरू हो गया है. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि कई राजनीतिक समीकरणों के चलते कांग्रेस को बढ़त मिल रही है. उन्होंने दावा किया कि कुछ नेताओं के समर्थन से भी पार्टी को फायदा हुआ है.
भाजपा और कांग्रेस एजेंटों में हुई बहस
दतिया पॉलिटेक्निक कॉलेज में चल रही मतगणना के दौरान नौवें राउंड में ईवीएम रखने के स्थान को लेकर भाजपा और कांग्रेस एजेंटों के बीच नोकझोंक हो गई. सूचना मिलने पर एएसपी मंजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया.
ईवीएम में गड़बड़ी नहीं होने की पुष्टि
एएसपी मंजीत सिंह ने बताया कि ईवीएम में किसी तरह की तकनीकी समस्या नहीं थी. मशीनों के क्रम को लेकर भ्रम की स्थिति बनी थी, जिसे तुरंत दूर कर लिया गया. घटना के समय कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह भी मतगणना कक्ष में मौजूद थे.
यह भी पढ़ें : Sidhi News: नशे से दूरी अभियान के बीच पुलिसकर्मी का वीडियो आया सामने, जांच के बाद होगी कार्रवाई
ख़बरों में अपडेट जारी है
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
