MP News: पूर्व मंत्री पारस जैन को अंतिम विदाई, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

MP News: पूर्व मंत्री पारस जैन को अंतिम विदाई, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

MP News: पूर्व मंत्री पारस जैन को अंतिम विदाई, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

MP News: मध्य प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री पारस जैन का सोमवार सुबह 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और इंदौर के जुपिटर अस्पताल में भर्ती थे. उनके निधन से भाजपा नेताओं, सामाजिक संगठनों और समर्थकों में शोक की लहर है.

मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री, उज्जैन उत्तर के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ  नेता श्री पारस जैन जी के निधन का समाचार अत्यंत ही दुःखद एवं ...

उज्जैन में निकली अंतिम यात्रा

पारस जैन का पार्थिव शरीर इंदौर से उज्जैन लाया गया. उनकी अंतिम यात्रा हीरा मिल मार्ग स्थित अरिहंत नगर निवास से शुरू हुई. इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनके पार्थिव शरीर पर भाजपा का झंडा रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की.

छह बार विधायक रहे पारस जैन

पारस जैन उज्जैन उत्तर विधानसभा सीट से छह बार विधायक रहे. वे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शामिल थे. संगठन और सरकार में रहते हुए उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए. वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं मिला था, लेकिन वे पार्टी गतिविधियों में सक्रिय रहे.

अंतिम इच्छा के अनुसार हुआ अंगदान

परिजनों के अनुसार पारस जैन ने जीवनकाल में नेत्रदान, देहदान और चर्मदान का संकल्प लिया था. इंदौर के मुस्कान ग्रुप पारमार्थिक ट्रस्ट के अनुसार उनकी इच्छा के मुताबिक जुपिटर अस्पताल की टीम ने अंगदान दिवस पर उनका नेत्रदान और त्वचादान सफलतापूर्वक कराया.

राजनीति के साथ पहलवानी का भी शौक

पारस जैन राजनीति के साथ पहलवानी के लिए भी जाने जाते थे. वे नियमित व्यायाम करते थे और समय मिलने पर अखाड़े में जाते थे. वर्ष 2004 में तत्कालीन मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने उन्हें पहली बार मंत्री बनाया था. करीब तीन दशक तक उन्होंने राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई और क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई.

यह भी पढ़ें : MP News: दतिया उपचुनाव: 9वें राउंड तक कांग्रेस 9519 वोटों से आगे, पिछली जीत का अंतर भी पार

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें