MP News: दतिया उपचुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा फैसला, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती निलंबित

MP News: दतिया उपचुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा फैसला, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती निलंबित

MP News: दतिया उपचुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा फैसला, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती निलंबित

MP News: दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों से पहले कांग्रेस ने बड़ा संगठनात्मक फैसला लिया है. पार्टी ने दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है. यह आदेश कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मध्य प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने जारी किया.

Datia: भितरघात के आरोप में पूर्व विधायक राजेंद्र भारती कांग्रेस से बाहर, उपचुनाव रिजल्ट से पहले बड़ा एक्शन

घनश्याम सिंह ने की थी शिकायत

कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह ने मतदान के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और वरिष्ठ नेताओं को शिकायत भेजी थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि राजेंद्र भारती ने चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियां कीं और भितरघात किया. इसके बाद पार्टी ने यह कार्रवाई की है.

उपचुनाव में हुआ था सीधा मुकाबला

दतिया विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को मतदान हुआ था. इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी और कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के बीच सीधा मुकाबला रहा. मतदान प्रतिशत 71.44 दर्ज किया गया, जो वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव की तुलना में करीब 9 प्रतिशत कम रहा.

कांग्रेस में सामने आई अंदरूनी कलह

उपचुनाव के दौरान कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आई थी. घनश्याम सिंह ने राजेंद्र भारती पर भाजपा से सहयोग लेने और चुनाव में नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया था. उन्होंने पार्टी नेतृत्व से भारती के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी.

भारती ने आरोपों को बताया गलत

वहीं राजेंद्र भारती ने सभी आरोपों को खारिज किया था. उन्होंने घनश्याम सिंह पर हार के डर से आरोप लगाने की बात कही. भारती ने दावा किया कि चुनाव में उनकी भूमिका को लेकर लगाए गए आरोप निराधार हैं और उन्होंने पार्टी विरोधी कोई काम नहीं किया.

यह भी पढ़ें : MP News: पूर्व मंत्री पारस जैन को अंतिम विदाई, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें