CG News: सरकारी शिक्षक बनने का मौका, सहायक शिक्षक भर्ती में D.Ed और TET छूट को मिली मंजूरी
CG News: छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है, स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश में 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है, इस फैसले के बाद लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को राहत मिली है.
PVTG अभ्यर्थियों को मिलेगी विशेष छूट
स्कूल शिक्षा विभाग ने विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह यानी PVTG वर्ग के अभ्यर्थियों को सहायक शिक्षक भर्ती में D.Ed और TET की अनिवार्यता से छूट देने की मंजूरी दी है, अब पात्र अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में आसानी से शामिल हो सकेंगे, अवर सचिव आर.पी. वर्मा की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि शासन ने PVTG वर्ग के सहायक शिक्षक पद के उम्मीदवारों को राहत देने के प्रस्ताव पर सहमति दे दी है, इसके तहत उन्हें CGSSB के ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करने की अनुमति दी जाएगी.
किन उम्मीदवारों को मिलेगा लाभ
यह छूट केवल विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह यानी PVTG वर्ग के उन अभ्यर्थियों को मिलेगी, जो सहायक शिक्षक पद के लिए आवेदन करेंगे, विभाग के 10 जनवरी 2013 के राजपत्र के प्रावधानों के अनुसार उन्हें D.Ed और TET की अनिवार्यता से राहत दी गई है, शिक्षा विभाग के इस फैसले के बाद 5000 शिक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है, इससे स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होगी और हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी का अवसर मिलेगा, साथ ही आदिवासी और दूरस्थ क्षेत्रों में स्थानीय शिक्षकों की नियुक्ति से शिक्षा व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी.
यह भी पढ़ें : CG News: अजीम प्रेमजी फाउंडेशन छात्रवृत्ति योजना का नया सत्र शुरू, हायर एजुकेशन के लिए मिलेगा आर्थिक सहारा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
