CG News: रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राज्योत्सव के समापन समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

CG News: रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राज्योत्सव के समापन समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

CG News: रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राज्योत्सव के समापन समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

CG News: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे. वे विशेष विमान से दोपहर 2:40 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचे, जहां जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. अपने प्रवास के दौरान अमित शाह नवा रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. इसके अलावा वे तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे.

बस्तर ओलंपिक 2025: समापन समारोह में शामिल होने छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय  गृह मंत्री अमित शाह

आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल के शुभारंभ कार्यक्रम में होंगे शामिल

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय गृहमंत्री दोपहर 3:10 बजे से 4:20 बजे तक पंडरी स्थित आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस कार्यक्रम के बाद वे नवा रायपुर के सेक्टर-16 स्थित पीपल वन के लिए रवाना होंगे. यहां शाम 4:55 बजे से 5:10 बजे तक विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण करेंगे, दोनों कार्यक्रमों के बाद शाम 5:25 बजे से 5:55 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है. इसके बाद अमित शाह शाम 6 बजे नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान पहुंचेंगे. यहां छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे.

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव समापन समारोह में शामिल होंगे गृह मंत्री अमित शाह |  Hyderabad: BJP's Loktantra Bachao, Arajakta Hatao March

राज्य अलंकरण समारोह में सम्मानित होंगी विभूतियां

राज्योत्सव के समापन अवसर पर राज्य अलंकरण समारोह भी आयोजित किया जाएगा. इसमें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं और विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा. कला, संस्कृति, साहित्य, सामाजिक सेवा और अन्य क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां हासिल करने वालों को राज्य अलंकरण प्रदान किए जाएंगे, छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 के तीन दिवसीय आयोजन में प्रदेश की विकास यात्रा, सरकारी योजनाओं, उपलब्धियों और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया गया है. अंतिम दिन केंद्रीय गृहमंत्री की मौजूदगी में लोकार्पण कार्यक्रम, राज्य अलंकरण समारोह और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ आयोजन का समापन होगा.

उषा बारले की पंडवानी और अभिजीत भट्टाचार्य की होगी प्रस्तुति

राज्योत्सव की अंतिम शाम छत्तीसगढ़ की लोककला और संगीत के नाम रहेगी. मुख्य मंच पर पद्मश्री पंडवानी गायिका उषा बारले अपनी प्रस्तुति देंगी. वहीं, बॉलीवुड के लोकप्रिय पार्श्व गायक अभिजीत भट्टाचार्य अपने गीतों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे. इसके अलावा शिल्पग्राम में प्रदेश के अलग-अलग अंचलों के कलाकार लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए छत्तीसगढ़ की जनजातीय परंपराओं और सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करेंगे.

यह भी पढ़ें : CG Special Story: छत्तीसगढ़ के सेमरा गांव में आज मनाई जा रही दिवाली, एक सप्ताह पहले त्योहार मनाने की अनोखी परंपरा, जानिए सिरदार देव से जुड़ी मान्यता

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें