CG News: ई-बसों से बदलेगा शहर का सफर, कम होगा प्रदूषण और लोगों को मिलेगी बेहतर परिवहन सुविधा
CG News: शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार से मंजूर 40 ई-बसों के संचालन की तैयारी अब अंतिम चरण में पहुंच गई है, इनमें 20 बड़ी ई-बसें मुख्य मार्गों पर चलेंगी, जबकि 20 ई-मिनी बसें कॉलोनियों और संकरी सड़कों तक यात्रियों को सुविधा देंगी.
अगस्त के अंत तक शुरू हो सकती है सेवा
नई ई-बस सेवा अगस्त के अंत तक शुरू होने की संभावना है, सभी बसें रोजाना शहरी और उपनगरीय क्षेत्रों में करीब 400 किलोमीटर का सफर तय करेंगी, इससे विद्यार्थियों, मरीजों, कर्मचारियों और आम लोगों को सुरक्षित और किफायती यात्रा का विकल्प मिलेगा, दर्री स्थित प्रतीक्षा बस स्टैंड में ई-बसों की चार्जिंग के लिए करीब 1.54 करोड़ रुपये की लागत से सब स्टेशन तैयार किया जा रहा है, इसके साथ ही बसों के रखरखाव के लिए वर्कशॉप और प्रशासनिक भवन का काम भी अंतिम चरण में पहुंच चुका है.
स्कूल, कॉलेज और अस्पताल रूट में शामिल
नगर निगम ने ई-बसों के लिए रूट चार्ट तैयार कर लिया है, नई बसें शहर के साथ ही बांकीमोंगरा, दीपका, बालको और हरदीबाजार जैसे क्षेत्रों को जोड़ेंगी, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और रेलवे स्टेशन तक पहुंच को प्राथमिकता दी गई है, ई-बसें एक बार चार्ज होने पर करीब 200 किलोमीटर तक चल सकेंगी, इनके संचालन से डीजल की खपत कम होगी और वायु प्रदूषण में भी कमी आएगी, साथ ही निजी वाहनों पर निर्भरता घटेगी और शहर में पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा मिलेगा.
यह भी पढ़ें : CG News: सरकारी शिक्षक बनने का मौका, सहायक शिक्षक भर्ती में D.Ed और TET छूट को मिली मंजूरी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
