CG News: स्वतंत्रता दिवस के निमंत्रण पत्र में दिखेगी छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति
CG News: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति भवन की ओर से भेजे जा रहे एट होम निमंत्रण पत्र में इस बार छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति को खास जगह दी गई है. निमंत्रण पत्र में बस्तर की पारंपरिक पिटवा कला और ढोकरा शिल्प से बनी प्रसिद्ध लोकगाथा झिटकू मिटकी की प्रतीकात्मक आकृति को शामिल किया गया है.
बस्तर की लोककला को मिला बड़ा सम्मान
यह कलात्मक प्रस्तुति बस्तर की समृद्ध आदिवासी परंपराओं, लोककला और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है. राष्ट्रपति भवन के इस निमंत्रण पत्र में छत्तीसगढ़ के साथ गोवा, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की पारंपरिक कलाओं को भी स्थान दिया गया है, जो देश की विविध सांस्कृतिक पहचान को दर्शाता है, करीब 300 वर्ष पुरानी झिटकू मिटकी की लोकगाथा केवल प्रेम और समर्पण की कहानी नहीं है, बल्कि यह बस्तर के सामाजिक मूल्यों और जनजातीय जीवन की पहचान भी है. ढोकरा यानी बेल मेटल कला में इस लोकगाथा की प्रतिमाओं को विशेष महत्व दिया जाता है, जो वर्षों से सम्मान के रूप में भेंट की जाती रही हैं.
बस्तर की कला पहुंची राष्ट्रीय मंच तक
हाल ही में राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की ओर से झिटकू मिटकी की पारंपरिक ढोकरा कलाकृति राष्ट्रपति को भेंट की गई थी. अब स्वतंत्रता दिवस के आधिकारिक निमंत्रण पत्र में इस प्रतीक का शामिल होना बस्तर की कला और संस्कृति के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, बस्तर की ढोकरा कला और झिटकू मिटकी की लोकगाथा आज राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रही है. वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि यह सम्मान पूरे छत्तीसगढ़ और बस्तरवासियों के लिए गर्व का विषय है, क्योंकि यह राज्य की सदियों पुरानी सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दिला रहा है.
यह भी पढ़ें : CG News: अब एग्री स्टैक से होगा धान पंजीयन, किसानों के लिए आसान हुई प्रक्रिया
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
