Rewa News: ऑनलाइन तेल ऑर्डर करना पड़ा महंगा, व्यापारी से 20 हजार की ठगी

Rewa News: ऑनलाइन तेल ऑर्डर करना पड़ा महंगा, व्यापारी से 20 हजार की ठगी

Rewa News: ऑनलाइन तेल ऑर्डर करना पड़ा महंगा, व्यापारी से 20 हजार की ठगी

Rewa News: रीवा में ऑनलाइन व्यापार के लिए खाद्य तेल खरीदना एक व्यापारी को भारी पड़ गया. ट्रेड पोर्टल पर ऑर्डर देने के बाद व्यापारी ने करीब 20 हजार रुपए का ऑनलाइन भुगतान कर दिया, लेकिन इसके बाद न तो सामान की डिलीवरी हुई और न ही विक्रेता से संपर्क हो पाया. ठगी का एहसास होने के बाद व्यापारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

ट्रेड पोर्टल से किया था तेल का ऑर्डर

ढेकहा निवासी व्यापारी निलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने व्यापारिक उपयोग के लिए ट्रेड इंडिया पोर्टल पर श्री बालाजी ट्रेडर्स नाम की प्रोफाइल से सिक्का ब्रांड खाद्य तेल का ऑर्डर किया था. ऑर्डर कन्फर्म होने के बाद उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से करीब 20 हजार रुपए का भुगतान कर दिया.

थाना सिविल लाइन रीवा

भुगतान के बाद विक्रेता ने किया संपर्क बंद

व्यापारी के अनुसार, पैसे भेजने के बाद काफी समय तक सामान नहीं पहुंचा. उन्होंने विक्रेता से दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन नंबर ब्लॉक कर दिया गया. दूसरे नंबर से कॉल करने पर भी कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद उन्हें साइबर ठगी की आशंका हुई.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

पीड़ित व्यापारी ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले को जांच में लेते हुए भुगतान से जुड़े दस्तावेज, बैंक ट्रांजेक्शन और अन्य तकनीकी जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है. पुलिस अब संबंधित नंबरों और लेनदेन की जांच कर रही है.

साइबर ठगी से बचने पुलिस की अपील

सिविल लाइन थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर ठगी की शिकायत मिली है और जांच जारी है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन भुगतान करने से पहले विक्रेता की विश्वसनीयता जरूर जांचें. किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में सूचना दें.

यह भी पढ़ें : MP News: राज्यसभा नामांकन विवाद पहुंचा हाईकोर्ट, 11 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें