Rewa News: करहिया नंबर 1 में बड़ी चोरी, जेवर और नकदी लेकर फरार हुए बदमाश
Rewa News: रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र के करहिया नंबर 1 में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया. घर में ताला लगाकर गई महिला के लौटने से पहले ही बदमाश लाखों रुपए के जेवर, नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हो गए. पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पड़ोसियों ने दी चोरी की जानकारी
जानकारी के अनुसार, फूलन साकेत 3 अगस्त को घर में ताला लगाकर मायके गई थीं. बुधवार सुबह पड़ोसियों ने घर के मुख्य दरवाजे और चैनल गेट के ताले टूटे देखे. इसके बाद उन्होंने तुरंत परिवार को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलने पर परिजन घर पहुंचे और अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए.
तीन कमरों के टूटे मिले ताले
घर पहुंचने पर परिवार को तीन कमरों के ताले टूटे मिले. अलमारी और बक्सों में रखा सामान पूरी तरह बिखरा हुआ था. चोर सोने चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य सामान लेकर फरार हो चुके थे. पीड़ित परिवार के अनुसार चोरी हुए सामान की कीमत करीब 5 से 6 लाख रुपए बताई जा रही है.
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही चोरहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की. इसके साथ ही अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है.
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
चोरहटा थाना प्रभारी पवन शुक्ला ने बताया कि करहिया नंबर 1 में चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. संदिग्धों से पूछताछ कर जल्द आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें : MP News: मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, किसानों के लिए शुरू हुई कवच योजना
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
