CG News: CGPSC पुलिस भर्ती रिजल्ट आउट, मेन्स परीक्षा के लिए 7301 अभ्यर्थी पास, जानें पूरी जानकारी

CG News: CGPSC पुलिस भर्ती रिजल्ट आउट, मेन्स परीक्षा के लिए 7301 अभ्यर्थी पास, जानें पूरी जानकारी

CG News: CGPSC पुलिस भर्ती रिजल्ट आउट, मेन्स परीक्षा के लिए 7301 अभ्यर्थी पास, जानें पूरी जानकारी

CG News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने गृह पुलिस विभाग की सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमांडर भर्ती 2024 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं, और सफल अभ्यर्थी अगले चरण यानी मेन्स परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं, इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 341 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. आयोग के नियमों के अनुसार पदों के मुकाबले 20 गुना उम्मीदवारों का चयन किया जाना था, लेकिन वर्गवार और उपवर्गवार उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए कुल 7301 अभ्यर्थियों को मेन्स परीक्षा के लिए अस्थायी रूप से चयनित किया गया है.

CG News

12 जुलाई को हुई थी परीक्षा

CGPSC प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 12 जुलाई 2026 को किया गया था. यह परीक्षा छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में बनाए गए 183 केंद्रों पर आयोजित हुई थी, जिसमें बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था. अब रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा की तैयारी पर ध्यान दे रहे हैं, आयोग ने सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमांडर भर्ती की मेन्स परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी है. मुख्य परीक्षा का आयोजन 24, 25 और 26 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा. मेन्स में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को इसके लिए अलग से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

मेन्स के बाद होगा फिजिकल

मुख्य परीक्षा समाप्त होने के बाद आयोग इसका परिणाम जारी करेगा. मेन्स में सफल उम्मीदवारों को आगे फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. फिजिकल परीक्षा से जुड़ी तारीख, जरूरी दस्तावेज और अन्य दिशा निर्देश आयोग की ओर से अलग से जारी किए जाएंगे, CGPSC ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को ही मानें. उम्मीदवारों को किसी भी गलत जानकारी या अफवाह से बचने की सलाह दी गई है, और नियमित अपडेट चेक करने को कहा गया है.

यह भी पढ़ें : CG News: प्रयास Excellence Meet में सीएम साय का संवाद, छात्रों को दिया सेवा और सफलता का संदेश

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें