Rewa News: रक्षाबंधन से पहले रीवा में मिलावट के खिलाफ कार्रवाई, डेयरियों से मावा और पनीर के सैंपल लिए
Rewa News: रीवा में रक्षाबंधन से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है, कलेक्टर के निर्देश पर टीम ने गुरुवार को शहर के अलग-अलग डेयरी प्रतिष्ठानों और कारखानों में अचानक जांच की, रोसर स्थित रम्पत डेयरी के कारखाने में पहुंचने पर संचालक रामपति यादव ने टीम को बाहर रोक दिया, इसके बाद अंदर जाकर संदिग्ध मावा कारखाने के पीछे खेत में कंटीली झाड़ियों के बीच छिपा दिया.
झाड़ियों से बरामद हुआ संदिग्ध मावा
संचालक की गतिविधियों पर संदेह होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कारखाने के अंदर जांच शुरू की, तलाशी के दौरान कारखाने के पीछे कंटीली झाड़ियों में छिपाकर रखा गया मावा बरामद कर लिया गया, प्रथम दृष्टया संदिग्ध पाए जाने पर टीम ने मावे को जब्त कर लिया, इसके साथ ही कारखाने में तैयार किए जा रहे मावा और दही के नमूने भी जांच के लिए लिए गए, अब प्रयोगशाला की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
शगुन डेयरी से लिए गए सैंपल
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कुठुलिया मोड़ स्थित शगुन डेयरी में भी जांच की, यहां पनीर और मावा के नमूने लिए गए हैं, दोनों सैंपल को खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है, अधिकारियों के मुताबिक रिपोर्ट आने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उनमें किसी तरह की मिलावट की पुष्टि होगी, इसके आधार पर संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, त्योहार को देखते हुए विभाग लगातार डेयरी उत्पादों की जांच कर रहा है.
बालकृष्ण डेयरी में मिला मावा स्टॉक
नेहरू नगर स्थित बालकृष्ण डेयरी में जांच के दौरान टीम को मावा का स्टॉक मिला, संचालक सच्चिदानंद पांडे ने पूछताछ में बताया कि मावा उनके कारखाने में तैयार नहीं किया गया है, बल्कि मानिकपुरा के व्यापारी मातादीन से खरीदकर रक्षाबंधन के लिए स्टॉक किया गया है, टीम ने मावे के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं, रिपोर्ट आने के बाद मावे की गुणवत्ता और नियमानुसार आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.
रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरीश दुबे ने बताया कि रक्षाबंधन को देखते हुए जिलेभर में मिलावट के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है, रोसर की रम्पत डेयरी में संदिग्ध मावा मिलने के बाद उसे जब्त किया गया है, इसके अलावा मावा, दही और पनीर के कई नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं, अधिकारियों ने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद नियमों के अनुसार कार्रवाई होगी, मिलावटखोरी के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.
यह भी पढ़ें : MP News: अब 24×7 खुल सकेंगे दुकान, होटल और रेस्टोरेंट, कर्मचारियों के लिए भी तय होंगे नियम
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
