MP News: मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम, 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी के सिस्टम का असर
MP News: मध्य प्रदेश में बारिश का एक और दौर शुरू हो गया है, पूर्वी हिस्से के जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में मानसून का मजबूत सिस्टम सक्रिय है, मौसम विभाग ने शुक्रवार को 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, इन जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान 4 इंच या उससे ज्यादा बारिश होने की संभावना है, सागर, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, कटनी, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली प्रभावित हो सकते हैं.

कई जिलों में तेज बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा और सतना समेत कई जिलों में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है, कुछ स्थानों पर तेज तो कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है, पूर्वी मध्य प्रदेश में अगले कुछ दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है, मौसम के इस बदलाव का असर नदी, नाले और जलाशयों के जलस्तर पर भी दिखाई दे रहा है, प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है.
दो साल बाद साटक जलाशय ओवरफ्लो
खरगोन जिले के गोगांवा क्षेत्र में लगातार बारिश के बाद साटक जलाशय पूरी तरह भर गया और स्पिल-वे के ऊपर से पानी बहने लगा, 18.38 मिलियन क्यूबिक मीटर क्षमता वाले जलाशय में दो साल बाद ओवरफ्लो की स्थिति बनी है, जलाशय के निचले हिस्से में स्थित साटकेश्वर महादेव मंदिर भी पानी से घिर गया है, मंदिर के गर्भगृह में पानी भरने के बाद घंटी और त्रिशूल दिखाई दे रहे हैं, जबकि श्रद्धालु नंदी के पास फूल चढ़ा रहे हैं.
बंगाल की खाड़ी के सिस्टम का असर
मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में 12 अगस्त को लो प्रेशर एरिया बना था, जो 13 अगस्त की सुबह डिप्रेशन में बदल गया, यह सिस्टम पश्चिम बंगाल और झारखंड की ओर बढ़ रहा है, इसके प्रभाव से मानसून ट्रफ सक्रिय रहने की संभावना है, जिसके चलते मध्य प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है, खासकर पूर्वी हिस्से में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है.
सामान्य से 12 फीसदी कम बारिश
मध्य प्रदेश में अब तक 524.8 मिलीमीटर यानी करीब 20.7 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है, सामान्य बारिश के आंकड़े 23.5 इंच की तुलना में प्रदेश में करीब 2.8 इंच कम बारिश हुई है, कुल बारिश सामान्य से लगभग 12 फीसदी कम है, पूर्वी हिस्से में सामान्य से 20 फीसदी और पश्चिमी हिस्से में 5 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है, हालांकि भोपाल, गुना, सीहोर, राजगढ़, ग्वालियर, अनूपपुर, भिंड, बुरहानपुर, देवास, बड़वानी, खंडवा और खरगोन में सामान्य से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हुई है.
यह भी पढ़ें : Rewa News: मनकहरी में निर्माण के दौरान हादसा, दीवार गिरने से 55 वर्षीय महिला की मौत
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
