MP News: साध्वी हर्षा रिछारिया ने कांवड़ यात्राओं की कुरीतियों पर जताई नाराजगी, सरकार से की 3 मांगें

MP News: साध्वी हर्षा रिछारिया ने कांवड़ यात्राओं की कुरीतियों पर जताई नाराजगी, सरकार से की 3 मांगें

MP News: साध्वी हर्षा रिछारिया ने कांवड़ यात्राओं की कुरीतियों पर जताई नाराजगी, सरकार से की 3 मांगें

MP News: अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली हर्षा रिछारिया, जिन्हें साध्वी हर्षानंद गिरि के नाम से भी जाना जाता है, एक बार फिर सुर्खियों में हैं, इंदौर विधायक गोलू शुक्ला की बाणेश्वरी कांवड़ यात्रा में शामिल होने के चार दिन बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया, इसमें उन्होंने कांवड़ यात्राओं में बढ़ रही कथित कुरीतियों पर नाराजगी जताई, उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों में श्रद्धा और मर्यादा बनी रहनी चाहिए.

मैं कोई साध्वी नहीं हूं, अभी तो सनातन को जान रही', प्रयागराज महाकुंभ में  वायरल हुईं हर्षा रिछारिया ने बताई अपनी पूरी कहानी - Harsha Richhariya told  her ...

नशे और अश्लील डांस पर जताई आपत्ति

साध्वी हर्षा ने वीडियो में कांवड़ यात्राओं के दौरान नशे के इस्तेमाल और आपत्तिजनक डांस को लेकर सवाल उठाए, उन्होंने कहा कि कुछ जगहों पर शराब और गांजे के इस्तेमाल के साथ तेज डीजे और झांकियों का चलन बढ़ रहा है, भगवान शिव और माता पार्वती का रूप धारण कर डांस करने के दौरान कई जगह अश्लील प्रदर्शन भी देखने को मिलता है, उन्होंने इसे धार्मिक भावनाओं से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की.

कांवड़ यात्रा की परंपरा का किया जिक्र

साध्वी हर्षा ने अपने वीडियो में कांवड़ यात्रा की धार्मिक परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि इसे श्रद्धा और समर्पण के भाव से जोड़ा जाता रहा है, उनके मुताबिक समय के साथ कांवड़ यात्राओं का स्वरूप बदलता जा रहा है, पहले धार्मिक आस्था पर केंद्रित रहने वाली यात्राओं में अब बड़े डीजे, झांकियां और मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियां बढ़ रही हैं, उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों में मर्यादा और अनुशासन बनाए रखना जरूरी है.

सरकार से रखीं तीन मांगें

साध्वी हर्षा ने सरकार से तीन प्रमुख मांगें रखीं, उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान नशा करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए, इसके अलावा बड़े आकार की झांकियों और तेज आवाज वाले डीजे पर रोक लगाने की मांग की, उन्होंने तीसरी मांग के तौर पर कांवड़ यात्रा की आड़ में होने वाले अश्लील डांस और आपत्तिजनक धार्मिक प्रस्तुतियों पर प्रतिबंध लगाने की बात कही, उनका कहना है कि ऐसे आयोजनों से धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं.

समय रहते कदम उठाने की अपील

साध्वी हर्षा ने सवाल उठाया कि धर्म और धार्मिक परंपराओं से जुड़े लोग ऐसी गतिविधियों के खिलाफ आवाज क्यों नहीं उठा रहे हैं, उन्होंने कहा कि यदि अभी इस तरह की प्रवृत्तियों पर रोक नहीं लगाई गई तो आने वाले वर्षों में स्थिति और बढ़ सकती है, इससे पहले बाणेश्वरी कांवड़ यात्रा में शामिल होकर उन्होंने युवाओं की श्रद्धा और सहयोग की तारीफ की थी, अब नए वीडियो में कांवड़ यात्राओं के बदलते स्वरूप को लेकर उनकी चिंता सामने आई है.

यह भी पढ़ें : MP News: भोपाल में भव्य तिरंगा यात्रा, 50 हजार वाहन और 1100 स्वागत स्थल, युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें