Rewa News: स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के बाद रीवा में हादसा, पानी में डूबे दो बच्चे, एक की मौत
Rewa News: रीवा के गढ़ थाना क्षेत्र स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़ के खेल मैदान में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के बाद बड़ा हादसा हो गया, मैदान में बनी पानी से भरी गहरी बबली में पैर फिसलने से दो बच्चे गिर गए, घटना शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है, दोनों बच्चे स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्कूल परिसर पहुंचे थे, कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे खेल मैदान की ओर चले गए, इसी दौरान यह हादसा हुआ.
पानी में गिरने के बाद मची अफरा तफरी
जानकारी के अनुसार शिव पाठक और सुभाष सोनी खेल मैदान में मौजूद गहरी बबली के पास पहुंचे थे, इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से दोनों पानी में जा गिरे, बच्चों के पानी में गिरने की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया, ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया, सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, ग्रामीणों और पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया.
शिव की मौत, सुभाष की हालत गंभीर
पानी से बाहर निकालने के बाद दोनों बच्चों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगेव ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों का उपचार शुरू किया, इलाज के दौरान शिव पाठक की मौत हो गई, वहीं सुभाष सोनी की हालत गंभीर बताई जा रही है, दोनों बच्चे अलग-अलग स्कूलों में पढ़ते थे, शिव पाठक पतंजलि पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल का छात्र था, जबकि सुभाष सोनी बाल भारती विद्यालय में अध्ययनरत है.
खेल मैदान की सुरक्षा पर उठे सवाल
हादसे के बाद विद्यालय के खेल मैदान की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, बताया जा रहा है कि मैदान में मौजूद गहरी बबली में काफी पानी भरा था, लेकिन उसके आसपास सुरक्षा या चेतावनी से जुड़े पर्याप्त इंतजाम नहीं थे, ऐसे में सवाल उठ रहा है कि स्कूल परिसर में इतनी गहरी और पानी से भरी जगह के आसपास सुरक्षा व्यवस्था क्यों नहीं की गई, हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने भी सुरक्षा इंतजामों को लेकर चिंता जताई है.
पुलिस जुटा रही घटना की जानकारी
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी जुटाई, फिलहाल सुभाष सोनी का गंगेव अस्पताल में उपचार जारी है, पुलिस हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है, वहीं शिव की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के बाद हुए इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है, अब स्कूल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन की जिम्मेदारी पर सवाल उठ रहे हैं.
यह भी पढ़ें : MP News: शिप्रा तट पर बनेगा नमो घाट, 182 फीट की कृष्ण प्रतिमा और हर शाम होगी शिप्रा आरती
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
