MP News: सड़क सुधार में उज्जैन नंबर-1, लोकपथ एप पर मिली सभी शिकायतें हुईं दूर
MP News: महाकाल की नगरी उज्जैन ने सड़कों की समस्याओं के समाधान के मामले में मध्य प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है. लोक निर्माण विभाग के लोकपथ एप पर दर्ज सड़क और गड्ढों से जुड़ी सभी शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में निराकरण किया गया. विभाग की इस व्यवस्था से सड़क संबंधी समस्याओं पर तेजी से कार्रवाई हो रही है.

एक महीने में मिलीं 327 शिकायतें
पिछले महीने उज्जैन जिले में लोकपथ एप के जरिए खराब सड़कों और गड्ढों से जुड़ी 327 शिकायतें दर्ज की गई थीं. PWD की टीम ने इन शिकायतों को संबंधित अधिकारियों और मैदानी कर्मचारियों तक पहुंचाया. इसके बाद शिकायतों का समाधान कराया गया और शिकायतकर्ताओं से ऑनलाइन फीडबैक भी लिया गया.
इंजीनियरों की तय की गई जिम्मेदारी
उज्जैन PWD के कार्यपालन यंत्री अजय यादव के मुताबिक, एप पर शिकायत मिलते ही उसे संबंधित क्षेत्र के इंजीनियर तक भेजने की व्यवस्था की गई है. शिकायत का समाधान तय समय सीमा के भीतर कराने की जिम्मेदारी भी संबंधित अधिकारी की तय होती है. इससे शिकायतों पर कार्रवाई की प्रक्रिया तेज हुई है और अधिकारियों की जवाबदेही भी बढ़ी है.
सात दिन में करना होता है सुधार
लोकपथ एप पर सड़क के गड्ढे या खराब हिस्से की लाइव फोटो और लोकेशन के साथ शिकायत दर्ज की जा सकती है. शिकायत मिलने के बाद संबंधित इंजीनियर को सामान्य तौर पर सात दिन के भीतर समस्या का समाधान कराना होता है. काम पूरा होने के बाद मरम्मत स्थल की नई फोटो भी एप पर अपलोड करनी होती है.
संतुष्टि के बाद ही बंद होती है शिकायत
सड़क की मरम्मत पूरी होने के बाद शिकायतकर्ता से ऑनलाइन फीडबैक लिया जाता है. शिकायतकर्ता की संतुष्टि मिलने के बाद ही शिकायत को सिस्टम में बंद किया जाता है. विभाग का कहना है कि इस डिजिटल व्यवस्था से सड़क मरम्मत में पारदर्शिता बढ़ रही है. नागरिक भी अपने क्षेत्र की सड़क समस्या की फोटो और लोकेशन भेजकर सीधे शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
यह भी पढ़ें : MP News: MPESB ने ग्रुप-3 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया, 1040 पदों पर होगी नियुक्ति
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
