MP News: MPESB ने ग्रुप-3 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया, 1040 पदों पर होगी नियुक्ति
MP News: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. MPESB ने ग्रुप-3 के तहत 1040 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. भर्ती में सब इंजीनियर, ड्राफ्ट्समैन, प्रयोगशाला तकनीशियन और अन्य समकक्ष पद शामिल हैं. इच्छुक उम्मीदवार 18 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ग्रुप-3 संयुक्त भर्ती परीक्षा 6 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी.

फीस और आयु सीमा
भर्ती के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि OBC, EWS, दिव्यांगजन, SC और ST वर्ग के लिए शुल्क 250 रुपये प्रति प्रश्नपत्र निर्धारित किया गया है. उम्मीदवारों की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी. भोपाल विकास प्राधिकरण में सब इंजीनियर के 36 और इंदौर विकास प्राधिकरण में 44 पद शामिल हैं.
आवेदन से पहले दस्तावेज तैयार रखें
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए आधार का UIDAI से सत्यापन होना जरूरी है. परीक्षा केंद्र पर आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा. उम्मीदवारों को Voter ID, PAN Card, आधार, Driving Licence या Passport में से कोई एक मूल पहचान पत्र साथ रखना होगा. इसके अलावा मध्य प्रदेश रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना भी आवश्यक बताया गया है.
परीक्षा केंद्र पर इन बातों का रखें ध्यान
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को Admit Card के साथ काला Ball Pen लेकर जाना होगा. मोबाइल फोन, कैलकुलेटर और Digital Watch जैसी इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं को परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी. परीक्षा शुरू होने के बाद केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा और परीक्षा के दौरान बाहर जाने पर भी प्रतिबंध रहेगा. आवेदन क्रमांक को सुरक्षित रखना भी जरूरी होगा.
भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी
बैगा, सहरिया और भारिया जनजाति के अभ्यर्थियों को ST श्रेणी के तहत आवेदन करना होगा, लेकिन उन्हें परीक्षा से छूट नहीं दी जाएगी. भर्ती परीक्षा की शिफ्ट और परीक्षा केंद्र की जानकारी Admit Card के माध्यम से दी जाएगी. शैक्षणिक और अन्य प्रमाण पत्रों का सत्यापन नियुक्ति के समय किया जाएगा. इसलिए उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक भर्ती नियमों और अपनी पात्रता की जांच जरूर कर लें.
यह भी पढ़ें : Rewa News: APSU में अनुकंपा नियुक्तियों को लेकर विवाद, शिकायतों के बाद कार्रवाई पर सवाल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
