CG News: UPSC Civil Services Mains 2026 शुरू, रायपुर में परीक्षा को लेकर प्रशासन ने किए खास इंतजाम
CG News: संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विस मेन्स परीक्षा 2026 आज से शुरू हो गई है. रायपुर में यह परीक्षा जेआर दानी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, कालीबाड़ी चौक स्थित केंद्र पर आयोजित की जा रही है. परीक्षा के लिए कुल 185 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं, जिनके लिए प्रशासन ने जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं.

पांच दिनों में होगी परीक्षा
परीक्षा 21, 22, 23, 29 और 30 अगस्त को आयोजित होगी. परीक्षा दो पालियों में होगी, पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी. परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा, बैठक व्यवस्था और प्रवेश प्रक्रिया को लेकर अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं, अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश को लेकर सख्त नियम लागू किए गए हैं. परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से 30 मिनट पहले केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा. इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा. केंद्र में एंट्री फेस आइडेंटिफिकेशन के जरिए होगी, इसलिए प्रशासन ने उम्मीदवारों से समय से पहले पहुंचने की अपील की है.

अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा के लिए अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई. डिप्टी कलेक्टर रायपुर उत्तम प्रसाद रजक को सहायक को-ऑर्डिनेटिंग सुपरवाइजर और रोजगार अधिकारी केदारनाथ पटेल को कंट्रोल रूम प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. अधिकारियों को UPSC के दिशा-निर्देशों के अनुसार परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, UPSC सिविल सर्विस परीक्षा में हर साल बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल होते हैं. 2025 में 10 लाख से ज्यादा आवेदन आए थे, जिनमें से 14,161 अभ्यर्थी मेन्स परीक्षा तक पहुंचे और 2,736 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट हुए. अंतिम चरण में 979 पदों पर चयन किया गया था. वहीं, 2024 में करीब 13 लाख आवेदन आए और 1,009 पदों पर अंतिम चयन हुआ था.
यह भी पढ़ें : CG News: ड्राइवर के बेटे ने ठुकराई 1.5 लाख की नौकरी, KBC में जीते 50 लाख और बताया IAS बनने का सपना
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
