CG News: कोंडागांव में मंत्री केदार कश्यप के काफिले की गाड़ियों में टक्कर, जवानों समेत कई लोग घायल

CG News: कोंडागांव में मंत्री केदार कश्यप के काफिले की गाड़ियों में टक्कर, जवानों समेत कई लोग घायल

CG News: कोंडागांव में मंत्री केदार कश्यप के काफिले की गाड़ियों में टक्कर, जवानों समेत कई लोग घायल

CG News: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से बड़ी खबर सामने आई है. कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के काफिले की गाड़ियों का सड़क हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि जूनवानी के पास एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने पहले मंत्री की कार को टक्कर मारी. इसके बाद पीछे चल रही फॉलोइंग वाहन भी हादसे की चपेट में आ गई.

कोंडागांव में मंत्री केदार कश्यप के काफिले का भीषण सड़क हादसा - Jankarm

जवानों समेत कई लोग घायल

हादसे में एक महिला जवान समेत चार जवान घायल हुए हैं. इसके अलावा मंत्री के पीए अनुराग शर्मा और ड्राइवर सुनील को भी चोटें आई हैं. दुर्घटना के बाद घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया. गंभीर स्थिति को देखते हुए चार घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है, जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना के वक्त मंत्री केदार कश्यप भी अपनी कार में मौजूद थे. टक्कर इतनी जोरदार थी कि काफिले में शामिल वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए.

फॉलोइंग वाहन को भी मारी टक्कर

बताया जा रहा है कि अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने पहले मंत्री की गाड़ी को टक्कर मारी और उसके बाद पीछे से आ रही फॉलोइंग गाड़ी से जा भिड़ी. टक्कर के कारण फॉलोइंग वाहन को काफी नुकसान पहुंचा. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की, हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए घटनास्थल पर व्यवस्था संभाली. घायलों का उपचार जारी है और गंभीर रूप से घायल लोगों को रायपुर भेजा गया है. पुलिस अब हादसे की परिस्थितियों और अनियंत्रित स्कॉर्पियो के चालक से जुड़ी जानकारी जुटा रही है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी आसान, तृतीय श्रेणी भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें