Rewa News: रीवा में अस्पताल की लिफ्ट बनी मौत का कारण, मरीज की मौत के बाद परिजनों का हंगामा

Rewa News: रीवा में अस्पताल की लिफ्ट बनी मौत का कारण, मरीज की मौत के बाद परिजनों का हंगामा

Rewa News: रीवा में अस्पताल की लिफ्ट बनी मौत का कारण, मरीज की मौत के बाद परिजनों का हंगामा

Rewa News: रीवा के नेशनल हॉस्पिटल में शनिवार देर रात लिफ्ट गिरने से एक मरीज की मौत हो गई. हादसे के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए हंगामा किया. बताया जा रहा है कि लिफ्ट गिरने के बाद मरीज गंभीर रूप से घायल हुआ था, जिसे उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

इसी अस्पताल में हादसा हुआ।

पेड़ से गिरने के बाद इलाज के लिए आए थे

मृतक की पहचान सुरेश सेन के रूप में बताई जा रही है. परिजनों के अनुसार, वे अमरपाटन क्षेत्र के लालपुर गांव से इलाज कराने के लिए रीवा आए थे. कुछ समय पहले पेड़ से गिरने के कारण उन्हें चोट लगी थी. परिजनों का आरोप है कि हादसे के वक्त अस्पताल का एक कर्मचारी उन्हें लिफ्ट में अकेला छोड़कर चला गया. कुछ देर बाद लिफ्ट नीचे गिर गई और जब परिजन मौके पर पहुंचे तो सुरेश की हालत बेहद गंभीर थी.

हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया

अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

घटना के बाद मृतक के परिजनों और अस्पताल प्रबंधन के बीच विवाद की स्थिति बन गई. परिजनों ने अस्पताल में लिफ्ट की सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव को लेकर गंभीर सवाल उठाए और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामे को शांत कराने का प्रयास किया. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय भेज दिया.

लिफ्ट की तकनीकी जांच होगी

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसे की वजह जानने के लिए लिफ्ट की तकनीकी स्थिति, उसके रखरखाव और सुरक्षा मानकों की जांच की जाएगी. यह भी पता लगाया जाएगा कि लिफ्ट की नियमित जांच और सर्विसिंग हुई थी या नहीं. हादसे के समय लिफ्ट में मौजूद मरीज की सुरक्षा के लिए अस्पताल कर्मचारियों ने क्या कदम उठाए, इसकी भी जांच की जा रही है. फिलहाल लिफ्ट गिरने की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है.

पुलिस पर परिजनों ने लगाए आरोप

हंगामे के दौरान मृतक के परिजनों ने पुलिस पर मारपीट करने और उन्हें जमीन पर घसीटने के आरोप लगाए हैं. पुलिस की ओर से मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने के बाद माहौल शांत कराया गया. परिजनों के आरोपों की भी जांच की जा रही है. बताया गया है कि इससे कुछ दिन पहले इसी अस्पताल से आग लगने और स्टाफ द्वारा मारपीट से जुड़ा वीडियो भी सामने आया था. फिलहाल लिफ्ट हादसे को लेकर अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: चित्रकूट में मंदाकिनी का जलस्तर घटा, 6 गांवों में रेस्क्यू, CM मोहन यादव ने दिए राहत के निर्देश

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें