CG News: राजिम के छटेरा में अनोखा शिवधाम, तालाब के बीच मंदिर और चारों ओर हरियाली का मनमोहक नजारा

CG News: राजिम के छटेरा में अनोखा शिवधाम, तालाब के बीच मंदिर और चारों ओर हरियाली का मनमोहक नजारा

CG News: राजिम के छटेरा में अनोखा शिवधाम, तालाब के बीच मंदिर और चारों ओर हरियाली का मनमोहक नजारा

CG News: राजिम के नवापारा क्षेत्र का छटेरा गांव अपनी धार्मिक परंपराओं और प्राचीन आस्था के लिए खास पहचान रखता है. गांव में करीब डेढ़ दशक पहले ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से तालाब के बीच श्री रामेश्वर शिव मंदिर का निर्माण कराया गया था. आज यह मंदिर स्थानीय लोगों के साथ दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. तालाब के बीच स्थित मंदिर का दृश्य लोगों को सहज ही अपनी ओर खींचता है.

Shri Rameshwar Shiv Temple situated amid the pond

पुल से मंदिर तक पहुंचते हैं श्रद्धालु

श्री रामेश्वर महादेव मंदिर की सबसे खास बात इसका तालाब के बीच स्थित होना है. बारिश के मौसम में तालाब पानी से लबालब भर जाता है और चारों ओर हरियाली का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है. मंदिर तक पहुंचने के लिए तालाब के बीच आकर्षक पुल बनाया गया है. इस पुल से गुजरते समय एक तरफ पानी और दूसरी ओर हरियाली का दृश्य श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति के साथ प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव कराता है.

Shri Rameshwar Shiv Temple

मन्नत लेकर पहुंचते हैं भक्त

मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, लोग संतान प्राप्ति, विवाह संबंधी परेशानियों और अन्य मनोकामनाओं को लेकर भगवान शिव के सामने प्रार्थना करते हैं. मंदिर में सुबह और शाम आरती का आयोजन होता है, जिसमें ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की अच्छी भागीदारी रहती है. घंटियों की आवाज और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो जाता है.

विश्राम कक्ष और स्वच्छ तालाब बना आकर्षण

सामान्य दिनों में मंदिर दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक विश्राम के लिए बंद रहता है, जबकि सावन के सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर पूरे दिन खुला रहता है. मंदिर के पास श्रद्धालुओं के लिए बड़ा टीन शेड विश्राम कक्ष भी बनाया गया है. तालाब का पानी साफ दिखाई देता है और लोग यहां स्नान के लिए भी पहुंचते हैं. मंदिर वाले तालाब की पवित्रता बनाए रखने के लिए इसका उपयोग शौच या वॉशरूम के तौर पर नहीं किया जाता.

शिव के साथ विष्णु और महालक्ष्मी के दर्शन

मंदिर परिसर में भगवान विष्णु और माता महालक्ष्मी की शेषशय्या पर विराजमान प्रतिमाएं भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण हैं. यहां आने वाले भक्तों को भगवान शिव के साथ विष्णु और महालक्ष्मी के दर्शन का अवसर मिलता है. छटेरा का यह धार्मिक स्थल आस्था के साथ प्राकृतिक सुंदरता का भी अनोखा संगम है. सावन के दौरान तालाब के बीच स्थित मंदिर, चारों ओर हरियाली और गूंजते हर-हर महादेव के जयकारे इस शिवधाम के वातावरण को और भी खास बना देते हैं.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में बिजली बिल में बड़ा बदलाव, अब देरी पर रोजाना लगेगा सरचार्ज

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें