Sidhi News: अपने ही नेताओं के खिलाफ सवर्ण समाज का अनोखा प्रदर्शन, निकाली प्रतीकात्मक अर्थी

Sidhi News: अपने ही नेताओं के खिलाफ सवर्ण समाज का अनोखा प्रदर्शन, निकाली प्रतीकात्मक अर्थी

Sidhi News: अपने ही नेताओं के खिलाफ सवर्ण समाज का अनोखा प्रदर्शन, निकाली प्रतीकात्मक अर्थी

Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में सवर्ण समाज ने अपने ही नेताओं की कथित चुप्पी के खिलाफ अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया, सीधी-रीवा मुख्य मार्ग स्थित सोन नदी के कोलदहा घाट पर प्रदर्शनकारियों ने प्रतीकात्मक रूप से सवर्ण नेताओं की अर्थी निकाली. इसके बाद सिर मुंडवाकर पिंडदान और प्रतीकात्मक अंत्येष्टि संस्कार किया गया, प्रदर्शनकारियों ने यह कदम जातिगत आरक्षण, एससी-एसटी एक्ट और यूजीसी से जुड़े मुद्दों पर नेताओं की चुप्पी के विरोध में उठाया.

शत्रुघ्न पांडे के नेतृत्व में प्रदर्शन

प्रदर्शन का नेतृत्व सवर्ण नेता शत्रुघ्न पांडे ने अपने समर्थकों के साथ किया, उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन किसी एक व्यक्ति के खिलाफ नहीं बल्कि समाज से जुड़े मुद्दों पर सवर्ण नेताओं की चुप्पी के विरोध में है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लंबे समय से जिन विषयों को लेकर समाज में चर्चा हो रही है, उन पर जनप्रतिनिधियों को अपनी स्पष्ट राय सामने रखनी चाहिए.

अर्थी जलाकर प्रदर्शन करते समाज के लोग।

नेताओं से मुद्दों पर आवाज उठाने की मांग

शत्रुघ्न पांडे ने दावा किया कि विंध्य क्षेत्र में सवर्ण समाज से जुड़े कई विधायक और सांसद सहित एक दर्जन से अधिक बड़े नेता हैं, इसके बावजूद समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर उनकी ओर से अपेक्षित आवाज नहीं उठाई जा रही है. उन्होंने कहा कि अन्य वर्गों के जनप्रतिनिधि अपने समाज से जुड़े विषयों को मजबूती से उठाते हैं, इसलिए सवर्ण नेताओं को भी अपने समाज की समस्याओं और मांगों पर खुलकर बात करनी चाहिए.

एकजुट होने की अपील

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रतीकात्मक अर्थी और पिंडदान का उद्देश्य नेताओं का ध्यान समाज के मुद्दों की ओर आकर्षित करना है, साथ ही सवर्ण समाज के लोगों से भी एकजुट होकर अपनी बात रखने की अपील की गई. प्रतिनिधि कमलेश तिवारी ने कहा कि यदि समाज की मांगों को लगातार नजरअंदाज किया गया, तो आने वाले समय में आंदोलन को और व्यापक किया जा सकता है, प्रदर्शनकारियों ने इसके राजनीतिक असर के संकेत भी दिए.

जिलेभर में चर्चा का विषय बना प्रदर्शन

सीधी के कोलदहा घाट पर अर्थी निकालने, मुंडन कराने और पिंडदान करने का यह प्रतीकात्मक प्रदर्शन इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है, प्रदर्शनकारियों ने अपने इस कदम के जरिए सवर्ण समाज से जुड़े मुद्दों को राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर उठाने की कोशिश की. अब प्रदर्शनकारियों की नजर इस बात पर है कि उनके विरोध के बाद क्षेत्र के जनप्रतिनिधि इन मुद्दों पर अपनी स्थिति सार्वजनिक रूप से सामने रखते हैं या नहीं.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में भारी बारिश का असर, 31 अगस्त और 1 सितंबर को सभी स्कूल बंद

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें