CG News: वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 64 अधिकारियों-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी
CG News: छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने बुधवार को वन विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किया है. विभाग की ओर से जारी आदेश में 64 अधिकारी और कर्मचारियों की नई पदस्थापना की गई है. सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशासनिक जरूरतों के आधार पर आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.
कई अधिकारियों को नई पोस्टिंग
जारी आदेश के मुताबिक, कई उप वनमंडलाधिकारियों को प्रदेश के अलग-अलग वन क्षेत्रों में नई जिम्मेदारी मिली है. राम कुमार सिदार को कवर्धा परियोजना मंडल, राज्य वन विकास निगम में मंडल प्रबंधक बनाया गया है. वहीं विजेंद्र सिंह ठाकुर को उप वनमंडलाधिकारी बस्तर और अमिता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ मुख्यालय, नवा रायपुर में उप प्रबंधक की जिम्मेदारी दी गई है.

वनमंडल और जिला यूनियन में भी बदलाव
कुमार सिंह कंवर को बैकुंठपुर, एम.एल. सिदार को जिला यूनियन रायगढ़, अवधेश सिंह को जिला यूनियन सूरजपुर और नितिश रावटे को उप वनमंडलाधिकारी बेमेतरा पदस्थ किया गया है. इसके अलावा कई अधिकारियों को जिला यूनियन, वनमंडल और वन्यजीव से संबंधित अलग-अलग पदों पर तैनाती दी गई है. विकास चंद्राकर को बिलासपुर के कानन पेंडारी मिनी जू का अधीक्षक बनाया गया है.
इन अधिकारियों को भी मिली जिम्मेदारी
प्रशासनिक फेरबदल के तहत मयंक सिंह, प्रखर नायक, मणिकांत वर्मा, शिखा झा सहित अन्य अधिकारियों की भी नई पदस्थापना की गई है. नुसरत सबा को जिला यूनियन गरियाबंद में उप प्रबंधक, अर्पित राय को ओड़गी और ऐश्वर्य चंद्राकर को सीतापुर का उप वनमंडलाधिकारी बनाया गया है. श्वेता कुमारी सिंह को रायपुर स्थित राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान में सहायक वन संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई है.
आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा आदेश
आदेश के अनुसार यामिनी पोतदार को सहायक वन संरक्षक, वन मुख्यालय नवा रायपुर, भोमिका श्रीमाली को नंदनवन रायपुर का अधीक्षक, गुलशन कुमार साहू को अचानकमार टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में सहायक संचालक और नदीम कृष्ण बरिहा को कोंटा का उप वनमंडलाधिकारी बनाया गया है. वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव जे.पी. पाठक के हस्ताक्षर से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी पदस्थापनाएं प्रशासनिक दृष्टिकोण से की गई हैं और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगी.
यह भी पढ़ें : CG News: DA, एरियर और नियमितीकरण को लेकर कर्मचारी संगठनों का प्रदर्शन, 11 सितंबर को सौंपेंगे ज्ञापन
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
