Rewa News: बस को पीछे से बल्कर ने मारी टक्कर, गड्ढे में गिरी बस, 3 यात्रियों की मौत

Rewa News: बस को पीछे से बल्कर ने मारी टक्कर, गड्ढे में गिरी बस, 3 यात्रियों की मौत

Rewa News: बस को पीछे से बल्कर ने मारी टक्कर, गड्ढे में गिरी बस, 3 यात्रियों की मौत

Rewa News: रीवा में बुधवार शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया. गुढ़ नेशनल हाईवे नंबर 39 पर बदवार स्टैंड के पास बस और बल्कर की जोरदार टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई. हादसे में 8 यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जबकि कई अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

पीछे से बस में भिड़ा बल्कर

हादसा बुधवार शाम करीब 5 बजे हुआ. जानकारी के मुताबिक, बघोर ट्रैवल्स की बस रीवा से सीधी की ओर जा रही थी. इसी दौरान बदवार स्टैंड के पास पीछे से आ रहे बल्कर ने बस को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बल्कर सड़क पर पलट गया, जबकि बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मौजूद गड्ढे में जा गिरी.

बस में करीब 40 यात्री थे सवार

बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय बस में करीब 40 यात्री मौजूद थे. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं. राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया है. घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है. गंभीर घायलों की स्थिति को देखते हुए प्रशासन की ओर से रेस्क्यू पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें