Rewa News: रीवा में बस और बल्कर की भीषण टक्कर, 3 की मौत, 8 यात्री गंभीर
Rewa News: रीवा में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बस और बल्कर की भिड़ंत हो गई. हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. इसके अलावा कई अन्य यात्रियों के घायल होने की सूचना है. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया.

बदवार स्टैंड के पास हुआ हादसा
घटना गुढ़ नेशनल हाईवे नंबर 39 पर बदवार स्टैंड के पास बुधवार शाम करीब 5 बजे हुई. रीवा से सीधी जा रही पवन ट्रैवल्स की बस को पीछे से आ रहे बल्कर ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बल्कर सड़क पर पलट गया, जबकि बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मौजूद गड्ढे में जा गिरी. बस में करीब 40 यात्री सवार बताए गए हैं.
पुलिस-प्रशासन ने संभाला मोर्चा
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों और घायलों को बाहर निकाला. इसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. गंभीर रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिकता के आधार पर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है.
बारिश में फिसलन से बिगड़ा संतुलन
जिस बस को बल्कर ने टक्कर मारी, वह रोजाना करीब 240 किलोमीटर का सफर तय करती थी. यह बस रीवा से होते हुए चुरहट, बघोर, सीधी, पटपरा और अमिलिया तक जाती थी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के समय बारिश के कारण सड़क पर काफी फिसलन थी. बताया जा रहा है कि बल्कर तेज रफ्तार में था और ड्राइवर वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाया, जिसके बाद टक्कर हो गई.
मृतकों की पहचान की कोशिश जारी
एसडीएम अनुराग तिवारी ने बताया कि फिलहाल हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान नहीं हो सकी है. उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता सभी घायलों को उचित इलाज उपलब्ध कराना है. पुलिस और प्रशासन की टीम हादसे की परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है. वहीं मृतकों की पहचान और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें : Rewa News: बस को पीछे से बल्कर ने मारी टक्कर, गड्ढे में गिरी बस, 3 यात्रियों की मौत
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
