CG News: जल मंथन कार्यशाला में छाया छत्तीसगढ़ का जल संरक्षण मॉडल, देशभर में मिली बड़ी पहचान
CG News: नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय ‘जल मंथन’ कार्यशाला में बीजेपी शासित राज्यों के जल संसाधन मंत्रियों और विभागीय अधिकारियों ने हिस्सा लिया. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान प्रदेश में जल संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों और उनके सकारात्मक परिणामों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया.
CM साय ने साझा किए छत्तीसगढ़ के प्रयोग
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यशाला में बताया कि छत्तीसगढ़ में सरकार की पहल को जनता का व्यापक सहयोग मिला है. उन्होंने कहा कि शासन ने जल संरक्षण को लेकर दिशा तय की, जबकि लोगों ने इसे जनभागीदारी के माध्यम से बड़े अभियान का रूप दे दिया. प्रदेश में जल स्रोतों और संरचनाओं को बचाने के प्रयास लगातार आगे बढ़ रहे हैं.

NDA राज्यों को दिए चार सुझाव
मुख्यमंत्री ने NDA शासित राज्यों के लिए जल संरक्षण से जुड़े चार अहम सुझाव रखे. उन्होंने हर राज्य के लिए अलग ‘कैच द रेन’ प्लान बनाने, बेहतर काम करने वाले राज्यों को प्रोत्साहित करने के लिए स्टेट वाटर अवॉर्ड शुरू करने और BISAG-N की मदद से जल संरचनाओं की मैपिंग कराने की बात कही. इसके अलावा मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हर तीन महीने में जल संरक्षण कार्यों की समीक्षा का सुझाव दिया.
छत्तीसगढ़ के 5 जिले टॉप-10 में शामिल
‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान के तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ ने देश में पहला स्थान हासिल किया है. प्रदेश के सूरजपुर, महासमुंद, बालोद, बलौदाबाजार-भाटापारा और कबीरधाम जिले देश के टॉप-10 जिलों में जगह बनाने में सफल रहे. वहीं, कोरिया जिले का 5 फीसदी मॉडल भी जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उदाहरण के तौर पर सामने आया है.
28 लाख से ज्यादा जल संरचनाओं का निर्माण
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की उपलब्धि को जनभागीदारी की ताकत से जोड़ते हुए कहा कि प्रदेश में 28 लाख से अधिक जल संरचनाओं का निर्माण किया गया है. उन्होंने अपशिष्ट जल के उपचार और दोबारा उपयोग के साथ ‘अमृत सरोवर’ जैसी योजनाओं को लोगों की भागीदारी से आगे बढ़ाने पर जोर दिया. सरकार का लक्ष्य जल की हर बूंद को सुरक्षित करना और आने वाली पीढ़ियों के लिए टिकाऊ जल व्यवस्था तैयार करना है.
यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, AIIMS के तीसरे दीक्षांत समारोह में हुए शामिल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
