CG News: रायपुर पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, AIIMS के तीसरे दीक्षांत समारोह में हुए शामिल

CG News: रायपुर पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, AIIMS के तीसरे दीक्षांत समारोह में हुए शामिल

CG News: रायपुर पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, AIIMS के तीसरे दीक्षांत समारोह में हुए शामिल

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का आगमन हो चुका है. वे AIIMS रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं. रायपुर एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री और विधायकों ने उनका स्वागत किया. उपराष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं.

cp radhakrishnan

AIIMS के कन्वोकेशन में होंगे मुख्य अतिथि

उपराष्ट्रपति AIIMS रायपुर के तीसरे कन्वोकेशन में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए हैं. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 10.45 बजे AIIMS पहुंचेंगे और दोपहर 12.35 बजे तक यहां रहेंगे. इस दौरान वे मेडिकल संस्थान के छात्र-छात्राओं को डिग्री और अन्य शैक्षणिक सम्मान प्रदान करेंगे. कार्यक्रम को लेकर AIIMS परिसर में भी विशेष तैयारियां की गई हैं, उपराष्ट्रपति के प्रवास को लेकर राज्य प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं. एयरपोर्ट से AIIMS तक आने-जाने के मार्ग, एंट्री और एग्जिट प्लान, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य जरूरी इंतजामों की लगातार निगरानी की जा रही है. सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं.

दोपहर में एयरपोर्ट के लिए होंगे रवाना

AIIMS में कार्यक्रम पूरा होने के बाद उपराष्ट्रपति दोपहर 12.35 बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. करीब 1.15 बजे उनके स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम है. इसके बाद 1.15 से 1.25 बजे तक विदाई कार्यक्रम रखा गया है. प्रशासन ने इस दौरान भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की है, विदाई कार्यक्रम पूरा होने के बाद उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन दोपहर 1.25 बजे विशेष विमान से रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार करीब 3.25 बजे उनके दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने की जानकारी है. इसके बाद वे सड़क मार्ग से उपराष्ट्रपति भवन के लिए रवाना होंगे. इस तरह उपराष्ट्रपति का छत्तीसगढ़ दौरा एक दिवसीय रहेगा.

यह भी पढ़ें : CG News: Teachers Day पर छत्तीसगढ़ के 68 शिक्षक होंगे सम्मानित, 4 को मिलेगा स्मृति पुरस्कार

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें