CG News: सरपंच महासंघ ने CM साय से की मुलाकात, मानदेय बढ़ाने समेत 22 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

CG News: सरपंच महासंघ ने CM साय से की मुलाकात, मानदेय बढ़ाने समेत 22 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

CG News: सरपंच महासंघ ने CM साय से की मुलाकात, मानदेय बढ़ाने समेत 22 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

CG News: कुरुद क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के विकास, स्वावलंबन और सरपंचों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश सरपंच महासंघ के 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की. प्रदेश अध्यक्ष कपिल देव नायक के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को 22 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा, जिसमें पंचायतों के संचालन से जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं के समाधान और ग्रामीण विकास को गति देने की मांग की गई.

मानदेय और सामाजिक सुरक्षा बढ़ाने की मांग

सरपंच महासंघ ने सरपंचों का मासिक मानदेय 4 हजार रुपये से बढ़ाकर 15 हजार रुपये करने की मांग रखी है, साथ ही कार्यकाल के दौरान 1 करोड़ रुपये का दुर्घटना और जीवन बीमा देने की मांग की गई है. इसके अलावा पंचायतों को अधिक वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार देने, 16वें वित्त आयोग की राशि जारी करने तथा हर साल 2 से 5 लाख रुपये की सरपंच निधि उपलब्ध कराने की मांग भी शामिल है.

Sarpanch Mahasangh meets Chief Minister Vishnu Deo Sai

पंचायतों को निर्माण कार्यों में अधिकार देने की मांग

महासंघ ने 50 लाख रुपये तक के निर्माण कार्यों के लिए ग्राम पंचायत को ही निर्माण एजेंसी बनाए जाने की मांग की है, वहीं पंचायतों के लिए GeM पोर्टल की अनिवार्यता खत्म करने और नई SOR दरें लागू करने की मांग भी रखी गई. मनरेगा के सामग्री मद का लंबित भुगतान जल्द जारी करने के साथ सचिवों और रोजगार सहायकों के स्थानांतरण तथा अवकाश में सरपंच की सहमति अनिवार्य करने की मांग भी प्रतिनिधिमंडल ने रखी.

पीएम आवास योजना को लेकर भी मांग

मांग पत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से शामिल किया गया है, महासंघ ने आवास की राशि बढ़ाकर 2.50 लाख रुपये करने और योजना से छूटे पात्र हितग्राहियों के लिए आवास प्लस का दोबारा सर्वे कराने की मांग की है. प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि इन फैसलों से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिलने के साथ पात्र परिवारों को भी लाभ मिल सकेगा.

CM साय ने गंभीरता से सुनीं सभी मांगें

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष रघुवीर पिंटू सिन्हा, संकेत अग्रवाल, लखन पटेल, टिकेश्वर साहू, प्रदेश महासचिव राजेश्वरी कैलाश आदिल, शत्रुघ्न चेलक, संरक्षक हरिशंकर साहू, धमतरी अध्यक्ष हिमांशु शेखर साहू और मीडिया प्रभारी तोरण दास मानिकपुरी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. प्रदेश अध्यक्ष कपिल देव नायक ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी 22 मांगों को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना है, महासंघ को उम्मीद है कि सरकार जल्द इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर पंचायत प्रतिनिधियों को राहत देगी.

यह भी पढ़ें : CG News: नक्सलियों के समर्थन में वीडियो सामने आने से हड़कंप, सोशल मीडिया अकाउंट्स पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें