CG News: नक्सलियों के समर्थन में वीडियो सामने आने से हड़कंप, सोशल मीडिया अकाउंट्स पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर

CG News: नक्सलियों के समर्थन में वीडियो सामने आने से हड़कंप, सोशल मीडिया अकाउंट्स पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर

CG News: नक्सलियों के समर्थन में वीडियो सामने आने से हड़कंप, सोशल मीडिया अकाउंट्स पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर

CG News: छत्तीसगढ़ में सशस्त्र नक्सली गतिविधियों के खिलाफ अभियान के बीच सोशल मीडिया पर नक्सल विचारधारा के समर्थन वाले कुछ वीडियो सामने आए हैं, इनमें थुलथुली मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों को कथित तौर पर शहीद बताया जा रहा है. कुछ लोगों द्वारा मारे गए नक्सली नेताओं और कमांडरों की कथित वीरता से जुड़े वीडियो यूट्यूब सहित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किए जा रहे हैं.

सुरक्षा एजेंसियों की सोशल मीडिया पर नजर

इन वीडियो में मुठभेड़ में मारे गए नक्सली लीडर और अन्य कमांडरों को अमर बताने जैसे दावे किए जा रहे हैं, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नजर बनाए हुए हैं. पोस्ट किए गए वीडियो और उनकी सामग्री की जांच भी की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इनके पीछे कौन लोग हैं और इनका उद्देश्य क्या है.

CG News

अरुण साव ने दिमागी नक्सलवाद पर जताई चिंता

मामले को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि समाज को दिमागी नक्सलवाद से भी सावधान रहने की जरूरत है, उन्होंने कहा कि देश के खिलाफ बोलने वाले लोगों को रोकने और उन्हें सही दिशा में लाने के प्रयास किए जा रहे हैं. उनके मुताबिक, नक्सलवाद केवल हथियार उठाने तक सीमित नहीं है, बल्कि विचारों के स्तर पर भी इसका मुकाबला जरूरी है.

अजय चंद्राकर ने राष्ट्र विरोधी तत्वों पर साधा निशाना

सोशल मीडिया पर नक्सल समर्थन से जुड़े वीडियो सामने आने पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने भी प्रतिक्रिया दी, उन्होंने कहा कि देश में कुछ ऐसे तत्व सक्रिय हैं, जिन्हें वे राष्ट्र विरोधी मानते हैं. चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे तत्वों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं और लोगों को इस लड़ाई में सरकार के साथ खड़ा होना चाहिए.

सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच तेज

नक्सल गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ अब सोशल मीडिया पर होने वाली गतिविधियों पर भी सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी बढ़ गई है, खासकर ऐसे कंटेंट की जांच की जा रही है, जिसमें नक्सलियों का महिमामंडन या उनके समर्थन का प्रयास दिखाई देता है. आने वाले दिनों में जांच के आधार पर संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स और वीडियो को लेकर कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट हो सकती है.

यह भी पढ़ें : CG News: वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर, लंबित ई-चालान का जल्द कराएं निपटारा, 12 सितंबर को लगेगी लोक अदालत

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें