MP News: तातारस्तान के प्रमुख और इथियोपिया के राष्ट्रपति से मिले CM मोहन यादव, MP में निवेश पर चर्चा

MP News: तातारस्तान के प्रमुख और इथियोपिया के राष्ट्रपति से मिले CM मोहन यादव, MP में निवेश पर चर्चा

MP News: तातारस्तान के प्रमुख और इथियोपिया के राष्ट्रपति से मिले CM मोहन यादव, MP में निवेश पर चर्चा

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई में तातारस्तान के प्रमुख रुस्तम मिन्निखानोव से मुलाकात कर मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की. मुख्यमंत्री ने उन्हें आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने का निमंत्रण दिया. तातारस्तान प्रमुख ने निवेशक प्रतिनिधिमंडल के साथ समिट में आने और मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों पर आगे चर्चा करने पर सहमति जताई.

कई प्रमुख सेक्टर में निवेश की संभावनाएं

दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित AIM Congress-2026 के दौरान हुई बैठक में मध्यप्रदेश और तातारस्तान के बीच व्यापार एवं निवेश संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया गया. मुख्यमंत्री ने तातारस्तान के प्रतिनिधियों को प्रदेश की औद्योगिक क्षमता और निवेश के अनुकूल माहौल की जानकारी दी. एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, पेट्रोकेमिकल्स, फूड प्रोसेसिंग, इंजीनियरिंग, लॉजिस्टिक्स, कृषि, कौशल विकास और इनोवेशन आधारित तकनीक जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई.

बिजनेस मिशन और संयुक्त परियोजनाओं पर सहमति

बैठक में मध्यप्रदेश और तातारस्तान के बीच द्विपक्षीय बिजनेस मिशन आयोजित करने पर भी सहमति बनी. दोनों पक्ष संयुक्त परियोजनाओं की संभावनाएं तलाशेंगे और निवेश संबंधी प्रस्तावों को आगे बढ़ाने के लिए अधिकृत नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी. B2B और G2G स्तर पर साझेदारी विकसित करने के साथ निवेश को वास्तविक परियोजनाओं में बदलने के लिए समन्वय मजबूत करने पर जोर दिया गया.

इथियोपिया के राष्ट्रपति से भी मिले CM

UAE प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इथियोपिया के राष्ट्रपति ताये अत्स्के सेलासी से भी मुलाकात की. इस दौरान मध्यप्रदेश में निवेश, औद्योगिक सहयोग और व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने पर बातचीत हुई. मुख्यमंत्री ने इथियोपिया के उद्योग एवं व्यापार जगत को प्रदेश में उपलब्ध निवेश अवसरों और औद्योगिक वातावरण की जानकारी दी. उन्होंने इथियोपिया के राष्ट्रपति को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया.

AIM Congress में निवेशकों को देंगे मध्यप्रदेश की जानकारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने AIM Congress के उद्घाटन सत्र में रस-अल-ख़ैमाह के शासक एवं UAE की सुप्रीम काउंसिल के सदस्य शेख सऊद बिन साकर अल कासिमी के साथ सहभागिता की. औद्योगिक निवेश की दृष्टि से महत्वपूर्ण इस आयोजन में मुख्यमंत्री वैश्विक निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के सामने मध्यप्रदेश की औद्योगिक क्षमता और निवेश अवसरों को प्रस्तुत करेंगे. साथ ही, निवेशकों को आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में भागीदारी के लिए आमंत्रित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें : MP News: पीएम आवास योजना के फ्लैट्स की एमपी ऑनलाइन से होगी बुकिंग, पारदर्शी होगा आवंटन सिस्टम

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें