MP News: सागर जहरीली शराब कांड में बड़ा एक्शन, 12 मौतों के बाद मजिस्ट्रियल जांच शुरू

MP News: सागर जहरीली शराब कांड में बड़ा एक्शन, 12 मौतों के बाद मजिस्ट्रियल जांच शुरू

MP News: सागर जहरीली शराब कांड में बड़ा एक्शन, 12 मौतों के बाद मजिस्ट्रियल जांच शुरू

MP News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब के सेवन से हुई मौतों के मामले में प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं. सोमवार को कलेक्टर ने पूरे घटनाक्रम की मजिस्ट्रियल जांच कराने का फैसला लिया. मामले की जांच एसडीएम द्वारा की जाएगी और जांच पूरी होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी जाएगी. प्रशासन अब यह पता लगाने में जुटा है कि जहरीली शराब कहां से आई और इसे लोगों तक कैसे पहुंचाया गया.

मध्य प्रदेश के बंडा में जहरीली शराब से अबतक 12 लोगों की मौत, कई गंभीर, बढ़  सकता है मौत का आंकड़ा

अब तक 12 लोगों की मौत

सागर के बंडा तहसील में रविवार को जहरीली शराब के सेवन का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया था. शुरुआती जानकारी के मुताबिक पहले 10 लोगों की मौत हुई थी, जबकि सोमवार को इलाज के दौरान दो और लोगों ने दम तोड़ दिया. इस तरह अब तक 12 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है. वहीं करीब दो दर्जन से अधिक लोग अलग-अलग अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं और प्रशासन उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

सरकार ने मामले को लेकर दिखाई सख्ती

घटना के बाद सरकार की ओर से भी कार्रवाई तेज कर दी गई है. डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की तथा हरसंभव मदद का भरोसा दिया. उन्होंने कहा कि सरकार घटना की जड़ तक पहुंचने का प्रयास कर रही है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. प्रशासनिक स्तर पर भी पूरे मामले से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है.

अधिकारियों पर कार्रवाई

जहरीली शराब मामले को लेकर डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने देर रात अधिकारियों के साथ हाई लेवल बैठक की. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वयं पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. डिप्टी सीएम के मुताबिक यह पता लगाना जरूरी है कि मिलावटी शराब कहां तैयार हुई और किस माध्यम से लोगों तक पहुंची. उन्होंने यह भी बताया कि आबकारी विभाग के कई अधिकारियों को निलंबित किया गया है और जिम्मेदारी तय करने की कार्रवाई की जा रही है.

मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये की मदद

सरकार ने जहरीली शराब कांड में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है. डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की. वहीं मजिस्ट्रियल जांच के जरिए घटना के कारणों, शराब की सप्लाई और प्रशासनिक स्तर पर हुई संभावित लापरवाही की जांच की जाएगी. रिपोर्ट सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.

यह भी पढ़ें : MP News: तातारस्तान के प्रमुख और इथियोपिया के राष्ट्रपति से मिले CM मोहन यादव, MP में निवेश पर चर्चा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें