Rewa News: चाकघाट में Dial-112 और पिकअप चालकों में भिड़ंत, पैसे मांगने के आरोपों की जांच शुरू

Rewa News: चाकघाट में Dial-112 और पिकअप चालकों में भिड़ंत, पैसे मांगने के आरोपों की जांच शुरू

Rewa News: चाकघाट में Dial-112 और पिकअप चालकों में भिड़ंत, पैसे मांगने के आरोपों की जांच शुरू

Rewa News: रीवा के चाकघाट इलाके में नेशनल हाईवे-30 पर डायल-112 के चालक और पिकअप वाहन चालकों के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सामने आए वीडियो में दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की होती नजर आ रही है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विवाद पिकअप वाहन को रोकने और उसके चालक से पैसे मांगने के आरोप के बाद शुरू हुआ. हालांकि, पुलिस ने साफ किया है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति सामने आएगी.

डायल 112 और पिकअप चालको में विवाद हो गया। - Dainik Bhaskar

भैंसों से लदे पिकअप को रोकने का दावा

जानकारी के अनुसार, यूपी की तरफ से एमपी आ रहे पिकअप वाहन क्रमांक एमपी-15-जेडएल-5140 का डायल-112 वाहन ने पीछा किया और बघेड़ी के पास उसे रोक लिया. पिकअप में भैंस लदी हुई थीं. आरोप है कि वाहन रोकने के बाद चालक से पैसे मांगे गए, जिसके बाद डायल-112 के स्टाफ और पिकअप चालक के बीच बहस होने लगी. देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई.

मौके से रवाना हुआ डायल-112

वायरल वीडियो में सड़क पर दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक विवाद होता दिखाई दे रहा है. बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन चालकों ने इसी दौरान सड़क पर चक्काजाम करने का प्रयास भी किया. विवाद बढ़ने के बाद डायल-112 वाहन वहां से रवाना हो गया. सामने आया वीडियो सोमवार सुबह करीब 11:50 बजे का बताया जा रहा है.

भैंसों के परिवहन को लेकर भी जांच की मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पिकअप वाहन में भैंसों के परिवहन को लेकर भी जांच की मांग उठाई है. लोगों का कहना है कि यूपी से एमपी की ओर पशुओं को ले जाने के लिए जरूरी दस्तावेज और परिवहन के उद्देश्य की जांच की जानी चाहिए. इसके अलावा वाहन चालकों की तरफ से लगाए गए अवैध वसूली के आरोपों की भी जांच कराने की मांग की गई है.

जांच के बाद स्थिति होगी स्पष्ट

एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि वीडियो और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और वाहन चालकों की ओर से लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. जांच के बाद ही पता चलेगा कि विवाद की वास्तविक वजह क्या थी, अवैध वसूली के आरोपों में कितनी सच्चाई है और पशु परिवहन के दौरान नियमों का उल्लंघन हुआ था या नहीं.

यह भी पढ़ें : Rewa News: कल्पना मिश्रा मामले में पिता की बिगड़ी तबीयत, 14 दिन से जारी है आमरण अनशन

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें