MP News: राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले पोस्टर वॉर, 100 से ज्यादा जगह लगे ‘झूठ की गूंज’ पोस्टर

MP News: राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले पोस्टर वॉर, 100 से ज्यादा जगह लगे ‘झूठ की गूंज’ पोस्टर

MP News: राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले पोस्टर वॉर, 100 से ज्यादा जगह लगे ‘झूठ की गूंज’ पोस्टर

MP News: इंदौर में शनिवार, 19 सितंबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम प्रस्तावित है. कार्यक्रम से पहले शहर में पोस्टर को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. शहर की 100 से ज्यादा लोकेशंस पर ‘झूठ की गूंज’ नाम से पोस्टर लगाए गए हैं. कई जगहों पर ये पोस्टर राहुल गांधी के पोस्टर के ऊपर भी दिखाई दिए.

indore jhoot ki goonj poster

पोस्टर्स में क्या लिखा है

‘झूठ की गूंज’ पोस्टर्स में राहुल गांधी की तस्वीर के साथ इसी नाम का संदेश लिखा गया है. पोस्टर पर, ‘झूठ की गूंज पर होगी सत्य की विजय’ लिखा है. इन पोस्टर्स को किस संगठन या व्यक्ति ने लगवाया, इसकी जानकारी पोस्टर पर स्पष्ट रूप से नहीं दी गई है. नीचे jhootkigoonj.com वेबसाइट का नाम भी दर्ज है.

चार कार्यक्रमों के दावों का जिक्र

इस वेबसाइट पर राहुल गांधी के चार अलग-अलग कार्यक्रमों को आधार बनाया गया है. इनमें 17 जून को कोटा, 17 जुलाई को देहरादून, 8 अगस्त को प्रयागराज और 22 अगस्त को पुणे में हुए कार्यक्रम शामिल हैं. वेबसाइट पर इन कार्यक्रमों के दौरान दिए गए अलग-अलग बयानों और दावों की पड़ताल किए जाने का दावा किया गया है.

40 दावों की पड़ताल का दावा

वेबसाइट पर ‘4 रैली और 40 दावे’ शीर्षक के तहत कई मुद्दों का जिक्र किया गया है. इसमें सरकारी नौकरी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कारोबार से जुड़े राहुल गांधी के कुछ दावों को शामिल किया गया है. वेबसाइट का दावा है कि कुछ बातें अलग-अलग कार्यक्रमों में दोहराई गईं और उनकी तथ्यात्मक जांच की गई.

169 स्रोतों का किया गया उल्लेख

‘झूठ की गूंज’ वेबसाइट पर दावा किया गया है कि राहुल गांधी के बयानों और दावों की जांच के लिए 169 स्रोतों का इस्तेमाल किया गया. इनमें भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट, संसद से जुड़े स्रोत और समाचार वेबसाइटों का उल्लेख है. हालांकि, पोस्टर किसने लगाए, इसे लेकर फिलहाल पोस्टर्स पर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले शुरू हुआ यह पोस्टर विवाद अब इंदौर की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है.

यह भी पढ़ें : MP News: UPI शुल्क के विरोध में इंदौर के व्यापारियों का बड़ा फैसला, 23 सितंबर को No UPI Day

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें