MP News: भोपाल में 7400 से ज्यादा छात्रों को ई-स्कूटी की सौगात, CM मोहन यादव ने किया वितरण

MP News: भोपाल में 7400 से ज्यादा छात्रों को ई-स्कूटी की सौगात, CM मोहन यादव ने किया वितरण

MP News: भोपाल में 7400 से ज्यादा छात्रों को ई-स्कूटी की सौगात, CM मोहन यादव ने किया वितरण

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार, 19 सितंबर को स्कूटी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री स्कूटी वितरण योजना के तहत सौगात दी. सीएम ने सांकेतिक रूप से कुछ विद्यार्थियों को स्कूटी की चाबी सौंपी और उनसे बातचीत भी की.

मोहन सरकार की बड़ी सौगात: 7400 से ज्यादा मेधावी छात्रों को मिली स्कूटी,  अकाउंट में आए खटाखट पैसे

छात्रा के साथ स्कूटी पर बैठे CM

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छात्र-छात्राओं के साथ फोटो खिंचवाए. इस दौरान वे एक छात्रा के साथ स्कूटी पर भी बैठे. कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह, राज्य मंत्री कृष्णा गौर और भोपाल महापौर मालती राय समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

CM मोहन यादव ने 7400 से ज्यादा छात्रों को वितरित की स्कूटी, राइड का भी लिया  आनंद - India TV Hindi

7400 से ज्यादा छात्रों को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री स्कूटी वितरण योजना के तहत प्रदेश के 7400 से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों के खातों में राशि ट्रांसफर की जाएगी. योजना के तहत स्कूटी के लिए 1 लाख 20 हजार रुपये और पेट्रोल के लिए 90 हजार रुपये की राशि DBT के माध्यम से दी जाएगी. इस पूरी प्रक्रिया पर सरकार की ओर से 200 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए जा रहे हैं.

किन विद्यार्थियों को मिलती है स्कूटी

योजना का लाभ उन विद्यार्थियों को दिया जा रहा है, जिन्होंने 12वीं कक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं और अपने विद्यालय में टॉप किया है. इस साल मुख्यमंत्री स्कूटी वितरण योजना में बदलाव भी किया गया है. सरकार के मुताबिक, अब तक इस योजना के जरिए 23 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो चुके हैं.

CM मोहन यादव ने विपक्ष पर साधा निशाना

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर पिछली कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में छात्रों को पढ़ाई के लिए घर से बोरा और टाट-पट्टी लेकर जाना पड़ता था, जबकि आज स्कूलों की व्यवस्थाओं में बदलाव हुआ है. सीएम ने कहा कि सरकार विद्यार्थियों और युवाओं के बीच जाकर संवाद कर रही है और विपक्ष को भी अपने कार्यों का हिसाब देना चाहिए.

यह भी पढ़ें : MP News: राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले पोस्टर वॉर, 100 से ज्यादा जगह लगे ‘झूठ की गूंज’ पोस्टर

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें